
India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुक़ाबला आज खेला जा रहा है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। एक तरफ जहां भारत की नज़रें सीरीज जीतने पर होंगी। वहीं इंग्लैंड टीम इस मैच को जीत सीरीज बराबर करना चाहेगा।
इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। वर्क लोड के चलते दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया गया है और उनकी जगह बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका मिला है। इस मैच के जरिये आकाश दीप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। वह डेब्यू कैप पाने वाले भारत के 313वें खिलाड़ी हैं। उन्हें भारतीय टेम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टेस्ट कैप सौंपी है। इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा गुरुवार को कर दी थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 -
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, ओली रॉबिंसन, जेम्स एंडरसन।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।