क्रिकेट

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, चकनाचूर हुए ये 8 बड़े कीर्तिमान

Ind vs Eng 4th test Records: भारत ने इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में हारी हुई बाजी ड्रॉ करा दी है। इस हाईवोल्‍टेज मैच में भारत के बल्‍लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त किए हैं।
2 min read
Jul 28, 2025
Ind vs Eng 4th test Records
Ind vs Eng 4th test Records: मैनचेस्‍टर में शतक जड़कर मैच ड्रॉ कराने वाले वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Ind vs Eng 4th test Records: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया है। मैच के आखिरी दिन एक समय जब केएल राहुल और कप्‍तान शुभमन गिल आउट हुए तो टीम इंडिया हारती नजर आ रही थी, लेकिन वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा दोनों शानदार शतक लगाते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया। इन दोनों के बीच 203 रन की साझेदारी हुई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाए। वहीं, जडेजा 107 और सुंदर 101 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इसके साथ ही इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त हो गए हैं।

भारत की ओर से पहली बार हुआ ऐसा

यह पहली बार है जब भारत ने किसी टेस्ट मैच की तीसरी या चौथी पारी में तीन व्यक्तिगत शतक बनाए हैं।

बिना कोई रन बनाए पहले दो विकेट गंवाने के बाद टीम का 400+ स्‍कोर

451/8 दिन - भारत बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 1983
443/7 दिन - वेस्टइंडीज बनाम भारत, कानपुर, 1958
425/4 दिन - भारत बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025

भारत ने पहली पारी में 300+ से पिछड़ने के बाद तीसरी पारी में खेले सर्वाधिक ओवर

476/4, 180 ओवर में बनाम न्यूज़ीलैंड, नेपियर, 2009
318/4, 148 ओवर में बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1979

एक सीरीज में 4 बल्‍लेबाजों के 400+ रन

यह पहली बार है जब चार भारतीय बल्लेबाजों (गिल, राहुल, पंत, जडेजा) ने एक टेस्ट सीरीज़ में 400 से ज़्यादा रन बनाए हैं।

एक सीरीज में भारत के सबसे ज्‍यादा शतक

वाशिंगटन सुंदर ने इन चार टेस्ट मैचों में भारत की ओर से 11वां व्यक्तिगत शतक लगाया, जो किसी सीरीज़ में भारत की ओर से संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा है। इससे पहले उन्होंने 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर 11 शतक लगाए थे।

एक टेस्ट सीरीज़ में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक 350+ स्कोर

7* - भारत बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)*
6 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1920/21 (घर में)
6 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1948 (विदेश में)

6 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1989 (विदेश में)

इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक POTM पुरस्कार

13 - जो रूट
12 - इयान बॉथम
12 - बेन स्टोक्स
10 - केविन पीटरसन
10 - स्टुअर्ट ब्रॉड

ऐसा करने वाले इंग्‍लैंड के पहले कप्‍तान बने स्‍टोक्‍स

बेन स्टोक्स एक टेस्ट सीरीज़ में 300 से ज़्यादा रन बनाने और 15 से ज़्यादा विकेट लेने वाले पहले इंग्लैंड कप्तान हैं।

Published on:
28 Jul 2025 09:02 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा