क्रिकेट

U19 Asia Cup 2026 में आज भारत बनाम नेपाल मुकाबला, एक्‍शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे

U19 Asia Cup 2026 में आज शुक्रवार को भारत अपने अभियान का आगाज नेपाल के खिलाफ करेगा। इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्‍वय द्रविड़ एक्‍शन में नजर आएंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 7:52 AM IST
India vs Nepal in U19 Asia Cup 2026
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्‍वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/ACCMedia1)

India vs Nepal in U19 Asia Cup 2026: भारत आज 6 नवंबर को अंडर-19 एशिया कप 2026 में अ‍पने अभियान का आगाज नेपाल के खिलाफ मुकाबले से करेगा। जहां लक्ष्‍य रायचंदानी की अगुवाई में भारतीय टीम और बिपिन शर्मा के नेतृत्‍व वाली नेपाल टीम अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जहां टीम वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी एक्‍शन में नजर आने वाले हैं। इस मुकाबले को भारत में कहां देखा जा सकता है और इन दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है। आइये इस मैच से जुड़ी महत्‍वपूर्ण डिटेल्‍स पर एक नजर डालते हैं।

इंडिया अंडर-19 बनाम नेपाल अंडर-19 हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडिया अंडर-19 बनाम नेपाल अंडर-19 के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ तीन मुकाबले खेले गए हैं। ये तीनों ही मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं। इस तरह युवा टीम इंडिया का पलड़ा अभी तक पूरी तरह से भारी रहा है। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत का चौका लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि नेपाल की टीम भारत के खिलाफ अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी।

India vs Nepal U19 मैच कहां खेला जाएगा?

अंडर-19 एशिया कप में भारत और नेपाल के बीच मुकाबला आज भारतीय समयानुसार, सुबह 10.30 बजे से ओमान में अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड के मिनिस्ट्री टर्फ-1 पर खेला जाना है।

India U19 vs Nepal U19 मैच भारत में कहां देख सकेंगे?

अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत बनाम नेपाल मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया अंडर-19 स्क्वाड

लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्‍तान), अन्वय द्रविड़, रजत बघेल (विकेट कीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, यशबर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, शविन विनोद, काव्य पटेल, मोहित उलवा, मनाल चौहान और आर्यन सवसानी।

नेपाल अंडर-19 स्क्वाड

बिपिन शर्मा (कप्‍तान), आशीष लुहार (विकेट कीपर), नीरज कुमार यादव, रोहित चंद, प्रसिद्ध जैशी, सोहेल कुंवर, दर्श सोनार, निश्चल छेत्री, सचिन भट्ट, रोशन शाही, सूर्यांशु कोइराला, अभय यादव, सुशील रावल, शुभम खनल और नितेश पटेल।

Updated on:
6 Nov 2026, 7:52 AM IST
Published on: