क्रिकेट

U19 Asia Cup: भारतीय गेंदबाजों के सामने नेपाल मात्र 128 रन पर ढेर, अब एक्‍शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे

U19 Asia Cup 2026: भारतीय गेंदबाजों दमदार प्रदर्शन के चलते नेपाल की टीम 42.3 ओवर महज 128 रन पर ढेर हो गई है। अब थोड़ी देर में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे एक्‍शन में दिखेंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 2:00 PM IST
U19 Asia Cup 2026
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़। (फोटो सोर्स: ACC)

India vs Nepal in U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत और नेपाल के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 42.3 ओवर में मात्र 128 रन पर सिमट गई है। नेपाल की ओर से जहां दर्श सोनार ने सबसे ज्‍यादा 43 रन की पारी खेली है। वहीं, भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं। अब थोड़ी में भारत की पारी शुरू होगी। जहां वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे एक्‍शन में नजर आएंगे।

ईशान सूद ने बैक-टू-बैक तीन विकेट लेकर शुरुआत में नेपाल को बैकफुट पर धकेला

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम को महज 27 के स्‍कोर तक भारतीय तेज गेंदबाज ईशान सूद ने बैक-टू-बैक तीन झटके देकर शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया। प्रसिद्ध जैशी (1), सूर्यांशु कोइराला (5) और निश्चल छेत्री (0) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद नेपाल का चौथा विकेट नीरज कुमार यादव के रूप में 51 के स्‍कोर पर गिरा।

वह 48 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर मनल चौहान का शिकार हुए। फिर 94 के स्‍कोर पर आशीष लुहार के रूप में नेपाल को पांचवां झटका लगा। वह 45 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाकर यशवीर गौड़ का शिकार बने।

8 बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट में सिमटे

94 के स्‍कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटने के बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुक सका। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और नेपाल की पूरी टीम 42.3 ओवर में महज 128 के स्‍कोर पर सिमट गई। नेपाल के लिए दर्श सोनार ने सबसे ज्‍यादा 93 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 43 रन की पारी खेली। उनके अलावा 8 बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट को पार नहीं कर सके।

वही, भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए और इन दोनों गेंदबाजों की खास बात ये रही कि इन दोनों की इकॉनमी भी 2 रन प्रति ओवर से नीचे रही। उनके अलावा यशवीर गौड़ ने दो विकेट, काव्‍य पटेल और मनल चौहान ने एक-एक विकेट लिया।

Updated on:
6 Nov 2026, 2:00 PM IST
Published on: