
India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। जहां 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 54/1 स्कोर बोर्ड पर लगा चुकी है। अगर अब यहां से 20 ओवर का मैच भी होता है, तो भारत को कितने रन का लक्ष्य मिलेगा? आईये डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को मिलने वाले टारगेट पर एक नजर डालते हैं।
एक विकेट पर: 47/1
दो विकेट पर: 59/2
तीन विकेट पर: 73/3
चार विकेट पर: 91/4
बता दें कि ऑकलैंड में बूंदाबांदी के चलते भारतीय समयानुसार, करीब 12.25 बजे मैच रोक दिया गया। शेन बॉन्ड ने ऑन एयर बताया कि बारिश उतनी तेज नहीं है, लेकिन अभी लगातार बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि, यह देखना जरूरी होगा कि यह देरी कितनी देर तक रहती है, क्योंकि हम उस पॉइंट से ज्यादा दूर नहीं हैं, जहां से ओवर कम होने लगेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद करते हैं कि मौसम साफ हो जाए और हम जल्द ही खेलने के लिए वापस आ सकें। इसके बाद करीब 12.40 बजे बारिश तेज हो गई। ग्राउंड स्टाफ ने उस एरिया पर भी कवर्स लगा दिए, जो बॉलर का रन-अप एरिया है। फिर 12.50 बजे अच्छी खबर आई। बारिश रुकने पर कवर्स हटा दिए गए। रवि शास्त्री ने ऑन एयर बताया कि ओवर्स कम होने लगे हैं। उन्हें बताया कि हम एक या दो ओवर कम कर सकते हैं।
बता दें कि भारत के सामने न्यूजीलैंड की टीम ने 186 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारतीय टीम ने खेल रोके जाने तक 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। भारत ने अपना पहला विकेट मात्र एक रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में गंवाया, जो 6 गेंदों पर बगैर खाता खोले शून्य पर आउट हुए। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल 32 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली 27 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।