क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test: जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, स्‍कोर 100 के पार

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्‍ट वेलिंगटन में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को जसप्रीत बुमराह ने तीन झटके दिए। न्‍यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन ही 70 के स्‍कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 7:57 AM IST
IND vs NZ 1st Test, Jasprit Bumrah,
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स:BCCI)

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला पहला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकार पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम ने पहले दिन ही 70 के स्‍कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह का खास योगदान रहा, जिन्‍होंने अपने 12 ओवर के स्‍पेल में 31 रन देकर तीन महत्‍वपूर्ण विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, आकशदीप और अंशुल कंबोज ने भी एक-एक विकेट लिया है। खबर लिखे जाने तक पहले दिन दूसरे सेशन में कीवियों का स्‍कोर 100 के पार पहुंच गया है।

न्‍यूजीलैंड 117/5

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसे पहले ही ओवर में 2 रन के स्‍कोर पर पहला झटका तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कप्‍तान टॉम लैथम (0) को क्‍लीन बोल्‍ड करके दिया। इसके बाद 12 के स्‍कोर पर दूसरा झटका अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉन्‍वे (4) को आउट करके दिया। फिर 51 के स्‍कोर पर न्‍यूजीलैंड को तीसरा झटका रचिन रविंद्र के रूप में लगा। रचिन 50 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आकाशदीप का शिकार हुए।

अगले ही ओवर में बुमराह ने डेरिल मिचेल का विकेट लेकर न्‍यूजीलैंड को 52 के स्‍कोर पर चौथा झटका दिया। फिर बुमराह ने 70 के स्‍कोर पर टॉम टॉम ब्लंडेल को पवेलियन भेजकर पांचवां झटका दिया। खबर लिखे जाने मेजबान टीम ने 43 ओवर में 117 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए थे।

टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप जीतने पर

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी, जिसके बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीती। अब भारतीय टीम की निगाहें दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी, ताकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस में बनी रह सके।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।