क्रिकेट

IND vs NZ: क्या वेलिंगटन टेस्ट जीत सकता था भारत? शुभमन गिल और गौतम गंभीर से हो गई बड़ी चूक

IND vs NZ 1st Test: भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने वेलिंगटन टेस्ट में 15 ओवर पहले ही हथियार डालते हुए मैच को ड्रॉ पर खत्‍म करने का फैसला किया। क्‍या भारत अंत तक फाइट कर इस मैच को जीत सकता था? अब इस पर सवाल उठ रहे हैं, क्‍योंकि एक टेस्‍ट ऐसा भी है, जब मैच के दो ओवर बाकी थे और भारत के तीन विकेट हाथ में थे और ऑस्‍ट्रेलिया ने तब भी जीत दर्ज की थी।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 12:15 PM IST
IND vs NZ 1st Test
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान शुभमन गिल। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्‍ट ड्रॉ हो गया है। न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 239 रन ही बनाए थे। यहां से भारत को जीत के लिए पांच विकेट की दरकार थी और 15 ओवर का खेल शेष था। लेकिन, भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने करीब एक घंटा पहले ही हथियार डाल दिए कि अब उनके गेंदबाज विकेट नहीं ले पाएंगे। उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के सामने मैच को ड्रॉ पर खत्‍म करने का ऑफर दिया, जिसे मेजबान टीम के कप्‍तान ने खुशी-खुशी मान लिया। अब इस फैसले को लेकर भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान पर सवाल उठ रहे हैं।

भारत को इतनी जल्‍दी ड्रॉ के लिए नहीं जाना चाहिए था

सवाल ये है कि क्‍या भारतीय गेंदबाज इतने थक गए थे कि वह आखिरी में संघर्ष नहीं कर सकते थे? या फिर गंभीर और गिल ने ड्रॉ का फैसला लेने में जल्दबाजी कर दी। पूर्व दिग्‍गज सुनील गावस्‍कर ने भी कहा है कि अगर अंत में एक और विकेट गिरता, तो बाकी चार भी गिर सकते थे। क्रिकेट फैंस का मानना है कि भारत को इतनी जल्‍दी ड्रॉ के लिए नहीं जाना चाहिए था, क्‍योंकि क्रिकेट में कब-क्‍या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

जब आखिरी दो ओवर भारत के जबड़े से ऑस्‍ट्रेलिया ने छीनी थी जीत

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सिडनी में एक ऐसा ही शानदार मैच खेला गया था, जब ऑस्‍ट्रेलिया आखिरी दो ओवर में भारत के तीन विकेट चटकाकर ड्रॉ की तरफ बढ़ रहे टेस्‍ट को जीत लिया था। ये टेस्‍ट मुकाबला 2008 में 2 से 6 जनवरी के बीच सिडनी में खेला गया था। इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 463 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी में 532 रन बनाते हुए 69 रन की बढ़त हासिल की। फिर मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया ने 401/7 पर दूसरी पारी घोषित करते हुए भारत के सामने 332 रन का लक्ष्‍य रखा।

इस टेस्‍ट के आखिरी दिन भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए थे। आखिरी दिन के आखिरी सेशन में सिर्फ 2 ओवर शेष थे। यहां से मैच ड्रॉ होता नजर आ रहा था। इसी बीच कप्‍तान रिकी पोंटिंग ने हिम्‍मत नहीं हारी और माइकल क्लार्क को गेंद थमा दी। क्‍लार्क ने इसी ओवर में भारत के तीनों विकेट निकालते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को 122 रनों से जीत दिलाई थी।

Updated on:
23 Nov 2026, 12:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All