क्रिकेट

भारत-न्‍यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट हुआ ड्रॉ, तो किसको WTC में होगा फायदा और किसको नुकसान, समझें पूरा गणित

IND vs NZ 1st Test: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्‍ट अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। अब इस टेस्‍ट के पांचवें और आखिरी दिन भारत काफी म‍जबूत स्थिति में उसके पास अभी भी 233 रन की बढ़त है और यहां से जीतने के लिए 8 विकेट की दरकार है। अब यहां से ये मैच भारत जीतेगा या फिर ड्रॉ होगा। अगर ये मैच ड्रॉ होता है, तो किसको वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) में फायदा होगा और किसको नुकसान? आइये इसका पूरा समीकरण आपको बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 2:22 PM IST
IND vs NZ 1st Test
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: ANI)

India vs New Zealand 1st Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम चौथे दिन का खेल खत्‍म होने के बाद काफी मजबूत स्थिति पहुंच चुकी है। मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 368 रन बना पाई थी, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी 720/9 पर घोषित करते हुए 352 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन स्‍टंप तक 2 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। उसे अभी ट्रायल के लिए 233 रन की दरकार है। इसका सीधा सा मतलब है कि आखिरी दिन मैच का परिणाम या तो भारत के पक्ष में आएगा या फिर मैच ड्रॉ होगा। फैंस के मन में सवाल होगा कि अगर ये मैच ड्रॉ पर खत्‍म होता है, वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 में किसको फायदा होगा और किसको नुकसान होगा।

विन प्रीडिक्‍टर में वेलिंगटन टेस्‍ट ड्रॉ होने के 34 प्रतिशत चांस

क्रिकबज के विन प्रीडिक्‍टर के मुताबिक, वेलिंगटन टेस्‍ट में मेजबान न्‍यूजीलैंड के जीतने अब कोई संभावना नहीं है। वहीं, भारत के इस मैच को जीतने की संभावना 66 प्रतिशत है, क्‍योंकि वह अब जीत से सिर्फ 8 विकेट दूर है। जबकि इस टेस्‍ट के ड्रॉ होने की संभावना 34 प्रतिशत है, क्‍योंकि विकेट से गेंदबाजों को कोई खास मदद नहीं मिल रही है। अगर पांचवें और आखिरी दिन भी विकेट ऐसा ही रहता है, तो यह मुकाबला ड्रॉ भी हो सकता है।

भारत को फायदा होगा या नुकसान?

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भारत 51.52 जीत प्रतिशत पॉइंट्स के साथ चौथे स्‍थान पर है। इस मैच को जोड़कर टीम इंडिया को मौजूदा साइकिल में 7 टेस्‍ट खेलने हैं, जिनमें अगर वह सातों मैच जीतती है, तो सीधे फाइनल में जगह बना सकती है। यहां से छह जीत और एक ड्रॉ के साथ उसे अन्‍य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। ऐसे में भारत को जीत के इतने करीब पहुंचकर मैच ड्रॉ होने पर नुकसान होगा। वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर ही बनी रहेगी, लेकिन उसके जीत प्रतिशत पॉइंट्स घटकर 50.00 रह जाएंगे।

न्‍यूजीलैंड को फायदा होग या नुकसान?

वहीं, न्‍यूजीलैंड की टीम वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 72.22 जीत प्रतिशत पॉइंट्स के साथ दूसरे स्‍थान पर है। अब मौजूदा साइकिल में उसके वेलिंगटन टेस्‍ट को जोड़कर कुल 10 टेस्‍ट बाकी हैं। इस टेस्‍ट के ड्रॉ होने पर वह दूसरे से तीसरे स्‍थान पर पहुंच जाएगी और उसके जीत प्रतिशत अंक भी घटकर 66.67 रह जाएंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतड्रॉहारपेनल्टी अंककुल अंकअंक प्रतिशत
1दक्षिण अफ्रीका860207275.00%
2न्यूजीलैंड641105272.22%
3ऑस्ट्रेलिया13904010869.23%
4भारत1152406851.52%
5बांग्लादेश932404440.74%
6इंग्लैंड16718-147438.54%
7वेस्टइंडीज14338-24627.38%
8श्रीलंका8143-151313.54%
9पाकिस्तान11317-241612.12%

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल वेलिंगटन टेस्‍ट ड्रॉ होने के बाद

रैंकटीममैचजीतड्रॉहारपेनल्टी अंककुल अंकअंक प्रतिशत
1दक्षिण अफ्रीका860207275.00%
2ऑस्ट्रेलिया13904010869.23%
3न्यूजीलैंड742105666.67%
4भारत1253407250.00%
5बांग्लादेश932404440.74%
6इंग्लैंड16718-147438.54%
7वेस्टइंडीज14338-24627.38%
8श्रीलंका8143-151313.54%
9पाकिस्तान11317-241612.12%
Updated on:
22 Nov 2026, 2:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं जमशेद आलम? जिसने डेब्यू मैच में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार गेंदों में चटकाए 4 विकेट

‘मैं बॉलर के दिमाग से खेलने की कोशिश करता हूं’, दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाला खिलाड़ी बनने पर ऋषभ पंत का दिल जीतने वाला बयान

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड का चौथे दिन स्‍टंप तक दूसरी पारी में स्‍कोर 119/2, भारत बड़ी जीत से अब सिर्फ 8 विकेट दूर

ध्रुव जुरेल ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा पिछली पारी के शतकधारी हेनरी निकोल्‍स का अद्भुत कैच, आर अश्विन भी हुए मुरीद, देखें वीडियो

India vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स में भारत और पाकिस्‍तान की महाभिड़ंत आज, वैभव-अभिषेक से बड़ी उम्‍मीदें, जीतने पर मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट