क्रिकेट

IND vs NZ: 70/5 के स्कोर के न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक बना डाले 243/5, जानें भारत से कहां हो गई चूक

IND vs NZ 1st Test: भारत के खिलाफ न्‍यूजीलैंड की टीम एक समय महज 70 के स्‍कोर पर 5 शीर्ष बल्‍लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन दिन का खेल खत्‍म होने तक मेजबान टीम ने शानदार वापसी की और स्‍कोर 243/5 रहा। आखिर भारत से कहां चूक हो गई, जो वह अच्‍छी शुरुआत के बावजूद स्‍टंप तक बैकफुट पर पहुंच गई।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 2:17 PM IST
IND vs NZ 1st Test
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती 28.5 ओवर में 70 के स्‍कोर पर न्‍यूजीलैंड के पांच बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेजकर अपना दबदबा बना लिया था। लेकिन, इसके बाद हेनरी निकोल्‍स और ग्‍लेन फिलिप्‍स ने शानदार डिफेंस करते हुए दिन का खेल खत्‍म होने तक स्‍कोर को 243/5 तक पहुंचा दिया। अब सवाल ये है कि आखिरी टीम इंडिया से कहां चूक हुई, जो दमदार शुरुआत के बाद भी वह दिन के आखिर में बैकफुट पर पहुंच गई। आइये आपको भी बताते हैं।

मोहम्‍मद सिराज को प्‍लेइंग 11 में नहीं चुनकर की सबसे बड़ी गलती!

दरअसल, भारत से सबसे बड़ी गलती प्‍लेइंग इलेवन चुनते समय ही हो गई, जब टीम मैनेजमेंट ने मोहम्‍मद सिराज को बाहर कर दिया। सिराज की जगह अंशुल कंबोज को चुना गया, जिन्‍होंने अपने 18 ओवर के स्‍पेल में 57 रन देकर सिर्फ एक विकेट चटकाया, वहीं प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अपने 16 ओवर के स्‍पेल में 58 रन दिए और कोई विकेट भी नहीं लिया। वह सबसे ज्‍यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज रहे। सिराज को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करना सबसे बड़ी गलती रही, क्‍योंकि सिराज एक मैच विनर गेंदबाज रहे हैं। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में वह भारत के चौथे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्‍हें बाहर करना सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा है।

वाशिंगटन सुंदर को चुनकर कर दी बड़ी चूक!

वहीं, दूसरी गलती अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को प्‍लेइंग में नहीं चुनना और गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले वाशिंगटन सुंदर को चुनना भी गलत साबित हुआ। वाशिंगटन सुंदर को पिच से कोई टर्न नहीं मिल रहा था, वह सीधी गेंदें फेंक रहे थे। उन्‍होंने अपने 16 ओवर के स्‍पेल में 38 रन दिए और कोई विकेट भी नहीं ले सके। जबकि जडेजा का आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह मौजूदा सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे स्‍थान पर हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाजकरियरमैचपारियांविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनऔसत4 विकेट5 विकेट
1रविचंद्रन अश्विन2019-202441781957/7121.49911
2जसप्रीत बुमराह2019-202643*801886/2719.20713
3रवींद्र जडेजा2019-202650931647/4227.19106
4मोहम्मद सिराज2020-202647881436/1529.5585
5मोहम्मद शमी2019-20232445855/3524.6152
Updated on:
19 Nov 2026, 2:17 PM IST
Published on: