
India vs New Zealand, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी।
इस मुक़ाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल होने की वजह से सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके स्थान पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। वहीं न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया है। जेडन लेनॉक्स को डेब्यू का मौका मिला है।
राजकोट में पिछले 10 लिस्ट-ए मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पांच और चेज करने वाली टीम ने पांच मैच जीते हैं। यहां का औसतन पहली इनिंग्स का एवरेज स्कोर 300+ का है। ऐसे में रनों की बरसात हो सकती है।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), जकाी फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनॉक्स।