क्रिकेट

IND vs NZ: पहले दिन के तीनों सेशन रहे न्‍यूजीलैंड के नाम, अब भारत को दूसरे दिन वापसी के लिए करने होंगे 2 काम

IND vs NZ 2nd Test: भारत ने भले ही पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक न्‍यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। लेकिन, अब टीम इंडिया दूसरे दिन सबसे पहले 325 या उससे कम पर ऑलआउट करना होगा और फिर बल्‍लेबाजी में बगैर कोई विकेट गंवाए दूसरे दिन का खेल खत्‍म करना होगा।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 12:20 PM IST
IND vs NZ 2nd Test
भारतीय टेस्‍ट टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 2nd Test: भारत के खिलाफ न्‍यूजीलैंड की टीम ने क्राइस्‍टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन तीनों सेशन अपने नाम किए हैं। एक समय 110 पर 4 विकेट के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ने वापसी कर ली है, लेकिन मेजबान टीम के बल्‍लेबाजों ने धर्य का परिचय देते हुए मेहमान टीम का डटकर सामना किया और पहले दिन के खेल को 246/5 के स्‍कोर के साथ खत्‍म किया। अब यहां से भारतीय टीम को अगर इस टेस्‍ट में वापसी करनी है, या फिर जीत के लिए जाना है, तो उसे दूसरे दिन दो काम करने होंगे। आइये आपको भी बताते हैं कि शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आखिरी क्‍या करना होगा?

सबसे पहले न्‍यूजीलैंड को 325 या उससे भी कम पर रोकना होगा

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व की पिच को पहले टेस्‍ट में सभी ने सपाट होते देखा। इतिहास बताता है कि क्राइस्‍टचर्च के हेगले ओवल की पिच भी कुछ ऐसी है। भारतीय टीम अगर कमबैक करना चाहती है, तो उसे सबसे पहले दूसरे दिन न्‍यूजीलैंड की टीम को 325 या उससे भी कम पर रोकना होगा। अगर मेजबान टीम इससे ऊपर जाती है, तो वह निश्चित रूप से अपने लिए मौका बना लेगी। ऐसे में दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने होंगे और हर मौके को भुनाना होगा।

बल्‍लेबाजी में भी करना होगा कमाल

भारतीय टीम अगर पहले सेशन में न्‍यूजीलैंड को 325 से कम के स्‍कोर पर रोकने में सफल जाती है, तो ये उसके लिए अच्‍छा कमबैक होगा। इसके बाद भारतीय बल्‍लेबाजों को वेलिंगटन की तरह ही शुरुआत में बेहद संभलकर खेलना होगा और कोशिश करनी होगी की वह दूसरे दिन बगैर कोई नुकसान 150 के आसपास का स्‍कोर करे, ताकि तीसरे दिन न्‍यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त हासिल की जा सके।

इस तरह तीनों सेशन रहे न्‍यूजीलैंड के नाम

बता दें कि टॉस हारने के बाद न्‍यूजीलैंड की टीम ने काफी संभलकर बल्‍लेबाजी की है। उसने पहले सेशन में सिर्फ 2.96 की इकॉनमी से एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। इस दौरान उसका पारी पर कंट्रोल 73 प्रतिशत रहा। इसके बाद दूसरे सेशन में कीवी टीम ने महज 2.25 की इकॉनमी से तीन विकेट गंवाकर 54 रन बनाए। भले ही इस सेशन में मेजबान टीम दबाव में थी, लेकिन उसका सेशन पर कंट्रोल 76.9 प्रतिशत था। तीसरे और आखिरी सेशन में न्‍यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 3.28 की इकॉनमी से 115 रन बनाए। इस दौरान उसका पारी पर कंट्रोल 83.4 फीसदी रहा।

Updated on:
27 Nov 2026, 12:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IND vs NZ: न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक 246/5, टॉम लैथम और ब्लंडेल ने जड़े अर्धशतक, आकाश दीप ने झटके 2 विकेट

भारतीय प्लेइंग 11 में नहीं चुने जाने पर रोने लगे मोहम्मद सिराज, मुरली कार्तिक ने बताया हाल, कैफ और हर्षा ने साधा निशाना

गुरनूर बराड़ के बाद आकाश दीप और अंशुल कंबोज ने बरपाया कहर, 110/1 से सीधे 110/4 पहुंचा न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर

IND vs NZ: डेब्यूटेंट गुरनूर बराड़ ने दिलाई पहली सफलता, हरी पिच पर संघर्ष कर रहे भारतीय पेसर, लैथम के अर्धशतक से न्यूजीलैंड 100 के पार

Happy Birthday Suresh Raina: 2011 वर्ल्ड कप के हीरो से ‘मिस्टर IPL’ तक, जानिए रैना के 5 ऐसे रिकॉर्ड जो बनाते हैं उन्हें खास