
New Zealand vs India 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते यह मैच रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी थी। इस मैच के बारिश के धुलने के बाद अब सीरीज में भारत ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब यहां से मेजबान न्यूजीलैंड की टीम अगले दो मैच जीत भी जाए, तो सीरीज में बराबरी ही कर सकती है। जबकि एक मैच जीतते ही टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा कर लेगी।
हैमिल्टन में तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला करने से पहले हालात को एक बार और फिर भारतीय समायनुसार, करीब 10.10 बजे देखा। कट ऑफ टाइम तक मैच शुरू होने की स्थिति में अंपायर्स ने दोनों कप्तानों के पास जाकर उनकी सहमति से मैच रद्द करने का फैसला सुनाया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाए। अब दोनों टीमें आखिरी दो मैचों के लिए माउंट माउंगानुई के लिए रवाना होंगी।
बता दें कि टीम इंडिया शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में पहले से ही 2-0 की बढ़त हासिल कर चुक है। मेहमान टीम अब सीरीज नहीं हार सकती, हालांकि न्यूज़ीलैंड के पास बाकी दो मैचों को जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबरी करने का मौका जरूर है। लेकिन, आखिरी दो मुकाबले में एक मैच भी रद्द या एक भी भारतीय टीम ने जीता तो वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव।
विल यंग, टिम सीफ़र्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल और निक केली।