क्रिकेट

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बगैर रुकावट खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे, जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं, क्‍योंकि भारत इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। मैच से पहले आपको माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 1:06 PM IST
IND vs NZ 4th ODI Weather Report
माउंट माउंगानुई में बल्‍लेबाजी की प्रैक्टिस करते रोहित शर्मा और विराट कोहली। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs New Zealand 4th ODI Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। शुरुआती तीन में से दो जीत के साथ इस सीरीज में भारत ने 2-0 से बढ़त बना रखी है। इन तीनों ही मुकाबलों में ही बारिश ने खलल डाली है। पहले दो मैच ओवर में कटौती की गई, जबकि तीसरा मैच बगैर कोई गेंद फेंके ही बारिश से रद्द हो गया। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल होगा कि क्या माउंट माउंगानुई में होने वाले चौथे वनडे में भी कहीं बारिश तो खलल नहीं डालेगी। आइये आपको इस मैच से पहले माउंट माउंगानुई के मौसम का ताजा हाल बताते हैं।

माउंट माउंगानुई में साफ रहेगा मौसम

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान एकदम सही साबित हुआ है। अब चौथा वनडे 13 नवंबर को दोनों टीमें माउंट माउंगानुई में आमने-सामने होंगी। जहां एक्‍यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन मात्र 1 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। पूरे दिन तेज धूप खिली रहेगी। शुक्रवार को यहां न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसका मतलब साफ है कि क्रिकेट फैंस को बगैर किसी रुकावट के पूरे मैच का लुत्‍फ उठाने को मिलने वाला है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग इलेवन में होंगे बदलाव

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में दोनों ही टीमों की प्‍लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, क्‍योंकि दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ी आगामी टेस्‍ट सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं। इसी वजह से दोनों टीमों स्‍क्‍वॉड में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। कीवी टीम की कमान मिचेल सैंटनर ही संभालेंगे। जबकि भारत की कमान चौथे और पांचवें वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को सौंप दी गई है और ईशान किशन को उनका डिप्‍टी बनाया गया है।

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव और यश ठाकुर।

चौथे वनडे के लिए न्‍यूजीलैंड की टीम

फिन एलन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, मिच हे (विकेट कीपर), जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर) और निक केली।

Updated on:
12 Nov 2026, 1:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत के सामने रखा 228 रन का लक्ष्य, थोड़ी देर में एक्शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग