क्रिकेट

IND vs NZ: मिचेल के शतक से जीता न्यूजीलैंड, राहुल के शतक पर फिरा पानी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

2 min read
Jan 14, 2026
दूसरे वनडे मैच में मिचेल ने शानदार पारी खेली (Photo-IANS)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम को 285 रन की लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 112 रन की शानदार पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 56 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाज के अलावा कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।

रोहित ने खेली 24 रन की पारी

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। रोहित ने 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में विराट कोहली कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और महज 23 रन बनाकर आउट हो गए। 

जडेजा के साथ 73 रन की साझेदारी

टीम इंडिया का 23.3 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन का स्कोर था। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर पांचवे विकेट लिए 73 रन की साझेदारी की। रविंद्र जडेजा 44 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने नीतीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचाया।

मिचेल ने ठोका शतक

285 रन का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कोनवे 16 रन और निकोल्स 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विल यंग और डेरिल मिशेल ने 152 गेंदों में 162 रन की साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड को 208 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विल यंग ने 98 गेंदों में 7 चौकों के साथ 87 रन बनाए। मिचेल ने नाबाद 131 रन की पारी खेली और मेहमान टीम ने 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

डेरिल मिशेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। मिशेल 117 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 131 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स ने 32 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Also Read
View All

अगली खबर