क्रिकेट

IND vs PAK: भारत-पाक के बीच फिर भिड़ंत देखने को हो जाएं तैयार, जानें कब और कहां देखें

ACC U19 Mens Asia Cup: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर भिड़ंत होने वाली है। इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण आप कब और कहां देख सकते हैं, आइये जानें।
2 min read
ind_vs_pak.jpg
भारत-पाक के बीच फिर भिड़ंत देखने को हो जाएं तैयार।

ACC U19 Mens Asia Cup Schedule: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर भिड़ंत होने वाली है। इस बार दोनों का मुकाबला एसीसी अंडर-19 मेंस एशिया कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट में होगा। इस टूर्नामेंट का आगाज 8 दिसंबर को भारत और अफगानिस्‍तान के मैच से होगी। वहीं, भारत और पाकिस्‍तान का मुकाबला रविवार 10 दिसंबर को खेला जाएगा। अमीरात क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जा रहे 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में 8 टीम हिस्‍सा ले रही हैं, जिनके बीच शीर्ष स्थान के लिए भिड़ंत होगी। आइये जानते हैं इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण आप कब और कहां देख सकते हैं?


एसीसी अंडर-19 मेंस एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्‍तान के साथ अफगानिस्तान और नेपाल टीम को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ मेजबान संयुक्त अरब अमीरात और जापान को रखा गया है। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 10 दिसंबर को ग्रुप चरण में भिड़ंत होगी।

17 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल

ग्रुप चरण के दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। दोनों सेमीफाइनल 15 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, ग्रुप मैच और सेमीफाइनल आईसीसी अकादमी ओवल्स वन और टू में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : शेफाली की फिफ्टी पर भारी पड़े वाट-ब्रंट के अर्धशतक, पहला टी20 हारा भारत


एसीसी अंडर-19 मेंस एशिया कप 2023 कब शुरू होगा?

- एसीसी अंडर-19 मेंस एशिया कप 2023 8 दिसंबर 2023 से शुरू होगा।

एसीसी अंडर-19 मेंस एशिया कप 2023 के मैच कितने बजे शुरू होंगे?

- एसीसी अंडर-19 मेंस एशिया कप 2023 के मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे।

भारत में एसीसी अंडर-19 मेंस एशिया कप 2023 के मैचों का सीधा प्रसारण कहां देख सकते हैं?

- एसीसी अंडर-19 मेंस एशिया कप 2023 के मैचों का मुफ्त में प्रसारण एसीसी यूट्यूब चैनल Asian Cricket Council TV पर उपलब्ध होगा।

Published on:
07 Dec 2023 09:50 am
Also Read
View All
IND vs ENG: मैनचेस्टर में ही खेला गया था वो मैच, जिसके किस्स आज भी क्रिकेट जगत में सुने जाते हैं, जानें तब क्या-क्या हुआ था

IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट