4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

IND vs ENG 2nd T20 Playing 11: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले के लिए हैरान करने वाला बदलाव किया है। मेनचेस्टर में जोश टंग डेब्यू के लिए तैयार हैं।
2 min read
Google source verification
England Playing 11 for 2nd t20

इंग्लैंड टीम (फोटो-IANS)

England Playing 11 for 2nd T20 vs Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जिसमें दो बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले मुकाबले में जिस गेंदबाज ने श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए थे, उसी साकिब महमूद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। वहीं, जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हो गई है।

ल्यूक वुड को किया गया ड्रॉप

इसके अलावा टीम में एक और बदलाव किया गया है। ल्यूक वुड भी बाहर हो गए हैं। उन्होंने डरहम में खेले गए पहले मुकाबले में तीन ओवर गेंदबाजी करते हुए 35 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। इन दोनों की जगह जोश टंग टी20 डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले वह टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं।

टीम इंडिया में बदलाव की संभावना कम

दूसरी ओर, भारतीय टीम में किसी बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। टीम इंडिया पहले मुकाबले वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतर सकती है। डरहम में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे। इस दौरान संजू सैमसन सात गेंदों में सिर्फ एक रन बना सके थे, जबकि ईशान किशन अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके अलावा हर्षित राणा भी दो गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गए थे।

हालांकि, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 59 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे ने 21 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम को 189 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल तेज गेंदबाज साकिब महमूद रहे थे। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 33 रन देकर तीन विकेट लिए थे। हालांकि, दूसरे टी20 मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।