क्रिकेट

India vs Pakistan: नवरात्रि से एक दिन पहले होगी भारत-पाकिस्‍तान की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला?

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्‍तान के बीच एक और टी20 मुकाबला नवरात्रि से एक दिन पहले 10 अक्‍टूबर को खेला जाएगा। इस बार चिर प्रतिद्वंद्वी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में आमने-सामने होंगे। आप इस मुकाबले का भारत में लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं? आइये आपको भी बताते हैं।
2 min read
• •
Oct 04, 2026
India vs Pakistan in World Championship of Legends 2026
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/WclLeague)

India vs Pakistan in World Championship of Legends 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन का आगाज शनिवार 3 अक्‍टूबर से भारत की ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 46 रन की धमाकेदार जीत के साथ हुआ है, जिसमें युवराज सिंह महज 44 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाकर प्‍लेयर ऑफ द मैच बने। जबकि पाकिस्‍तान चैंपियंस बनाम बांग्‍लादेश चैंपियंस दिन का दूसरा टी20 मैच तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया। सात देशों के इस टूर्नामेंट एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान आमने-सामने आने वाले हैं। ये हाई-वोल्‍टेज मुकाबला कब-कहां खेला जाएगा और भारतीय क्रिकेट फैंस इसका लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख स‍कते हैं? आइये जानें-

भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्‍तान चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत चैंपियंस और पाकिस्‍तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्‍तान चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत चैंपियंस और पाकिस्‍तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मैच शनिवार 10 अक्‍टूबर को भारतीय समयानुसार, रात 9 बजे से खेला जाएगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन घोषित करेंगे।

भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्‍तान चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत चैंपियंस और पाकिस्‍तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मैच भारत में आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्‍ट्रीमिंग देखने के लिए आपको फैनकोड पर जाना होगा।

WCL 2026 की टीमें

इंडिया चैंपियंस

पाकिस्तान चैंपियंस

इंग्लैंड चैंपियंस

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस

वेस्टइंडीज चैंपियंस

साउथ अफ्रीका चैंपियंस

बांग्लादेश चैंपियंस

इंडिया चैंपियंस स्‍क्‍वॉड

नमन ओझा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, रॉबिन उथप्पा, अभिमन्यु मिथुन, वरुण एरॉन और पवन नेगी।

पाकिस्तान चैंपियंस स्‍क्‍वॉड

आसिफ अली, शरजील खान, मोहम्मद हफीज, उमर अमीन, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, इफ्तिखार अहमद, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, आमिर यामीन, रुम्मन रईस और आसिफ अफरीदी

Updated on:
04 Oct 2026 04:54 pm
Published on:
04 Oct 2026 04:54 pm