क्रिकेट

IND vs PAK: तेज बारिश के चलते फिर रुका मैच, पाकिस्तानी की बल्लेबाजी में देरी

PAK vs IND: पहली पारी के 4.2 ओवर के बाद ही तेज बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। आज भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। ऐसे में अब कुदरत ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
ind_vs_pak_rain.png

India vs Pakistan, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के ग्रुप ए का दूसरा मुक़ाबला मेजबान पाकिस्तान और प्रतिद्वंद्विता भारत के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एक बार फिर बारिश ने खलल डाली है। जिसके चलते मैच को रुक गया है और पिच को कवर्स से ढक दिया है। इससे पहले भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहली पारी के 4.2 ओवर के बाद ही तेज बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। आज भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। ऐसे में अब कुदरत ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है।

बता दें एशिया कप के शुरुआती मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज के.एल. राहुल टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उनके स्थान पर विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन को मौका दिया गया है। किशन मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा प्लेइंग-11 में श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। वहीं, दो स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा और कुलदीप चहल टीम में हैं। जहां तक पाकिस्तान की बात है तो उसने अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

Published on:
02 Sept 2023 03:33 pm
Also Read
View All
Craig Ervine Milestones: क्रेग एर्विन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Zim vs Aus: जिम्बाब्वे ने तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 272 रन का लक्ष्य, काइया-इर्विन और रजा ने जड़े अर्धशतक

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Ind W vs Ban W: भारत ने T20I में तीसरी सबसे बड़ी जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मिली एकतरफा जीत