क्रिकेट

IND vs PAK: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार कल एजबेस्टन में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्‍तान, जानें कब-कहां देखें महामुकाबला 

India vs Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। माना जा रहा था कि क्रिकेट के मैदान पर इन दोनों चिरप्रतिद्वंद्वियों का शायद ही आमना-सामना हो, लेकिन अब इंतजार की घडि़यां खत्‍म हो गई हैं।
less than 1 minute read
Jul 19, 2025
No India vs Pakistan at LA Olympics 2028
India vs Pakistan: Scenes from the India-Pakistan match in the WCL (Photo Source: X@/WCL)

India Champions vs Pakistan Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2 अगस्‍त तक किया जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्‍तान समेत कुल छह टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। पहलगाम आतंकी हमले के भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। माना जा रहा था कि क्रिकेट के मैदान पर इन दोनों का लंबे समय बाद आमना-सामना होगा, लेकिन अब इंतजार की घडि़यां खत्‍म हो गई हैं। रविवार 20 जुलाई को भारत चैंपियंस और पाकिस्‍तान चैंपियंस के बीच महाभिड़ंत होगी। आइये आपको बताते हैं कि आप इस महामुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम पाकिस्‍तान का वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में मैच कब और कहां खेला जाएगा?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत बनाम पाकिस्‍तान का मैच रविवार 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार, रात 9 बजे से बर्मिंघम के एजबेस्टन में होगी।

भारत बनाम पाकिस्‍तान का वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में मैच कहां देख सकते हैं?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत बनाम पाकिस्‍तान के मैच का लाइव प्रसारण स्‍टार स्‍पोट्र्स पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्‍ट्रीमिंग आप फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं।

भारत की टीम

युवराज सिंह (कप्तान) शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, युसुफ पठान, पीयूष चावला, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, विनय कुमार, वरुण आरोन, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल, गुरकीरत मान।

पाकिस्‍तान की टीम

मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शरजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, आमिर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर।

Published on:
19 Jul 2025 11:10 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा