आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मुक़ाबले में रोहित ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड बेहद खराब है। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का बल्ला हमेशा शांत रहा है।
Rohit Sharma, India vs Pakistan, T20 world cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मुक़ाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हो गए।
आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मुक़ाबले में रोहित ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड बेहद खराब है। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का बल्ला हमेशा शांत रहा है। भारतीय कप्तान अपने 15 साल के करियर में पाकिस्तान के खिलाफ कभी 30 से ज्यादा रन नहीं बना पाये।
रोहित ने अपने करियर में अबतक पाकिस्तान के खिलाफ 11 टी20 मुक़ाबले खेले हैं। इन मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 14.25 की मामूली औसत से मात्र 114 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 30 रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का मात्र 118.75 का स्ट्राइक रेट है। इस दौरान वे दो बार डक पर भी आउट हुए हैं।
रोहित शर्मा vs पाकिस्तान (टी20 क्रिकेट)
मैच - 11
पारी - 10
औसत - 14.25
रन - 114
स्ट्राइक रेट - 118.75
गेंदों का सामना - 96
चौके - 9
छक्के - 9
डक - 2
नॉट आउट - 2
बता दें भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया। इस दौरान विराट कोहली काफी कूल नजर आए। इस मैच में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान को अपनी पहली जीत की तलाश होगी। हाल ही में बाबर आजम की टीम को अमेरिका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।