क्रिकेट

India vs Pakistan, U19 Asia Cup Final: भारत ने पाकिस्तान के इन दो खिलाड़ियों का ढूंढ लिया तोड़, तो 9वां अंडर-19 एशिया कप खिताब जीतना तय

India vs Pakistan, U19 Asia Cup Final: भारत आज शनिवार को ओमान में अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम इंडिया की जीत जहां आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी, वहीं पाकिस्‍तान के दो खिलाड़ियों का तोड़ भी ढूंढना होगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 9:42 AM IST
India vs Pakistan, U19 Asia Cup Final
भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/Wasi__Akram)

India vs Pakistan, U19 Asia Cup 2026 Final: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच शनिवार को ओमान में अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जहां डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की टीम अपने खिताब को बचाने उतरेगी, तो वहीं भारतीय टीम को अपने 9वें खिताब की तलाश होगी। ऐसे में सबकी नजर एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और तेज गेंदबाज ईशान सूद पर टिकी होंगी। इसके अलावा युवा टीम इंडिया को पाकिस्‍तानी गेंदबाज रिजवानुल्लाह और बल्‍लेबाज उस्‍मान खान का तोड़ ढूंढना होगा, क्‍योंकि विपक्षी टीम के ये प्रमुख दो खिलाड़ी भारत के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

रिजवानुल्लाह पाकिस्तान की बॉलिंग को करेंग लीड

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रिजवानुल्लाह टूर्नामेंट में गेंद से चौथे सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने चार मैचों में 12 के औसत से 11 विकेट लिए हैं और एक बार पांच विकेट भी अपने नाम दर्ज किया है। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 5/30 है, जो सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आया। उस मैच में पाकिस्तान ने अपने विरोधियों को 138 रन पर आउट कर दिया था। रिजवानुल्लाह विकेट लेने वालों की लिस्ट में भारत के ईशान सूद के साथ टॉप-5 में बने हुए हैं। पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि फाइनल में भारत की बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ वह अपना यही फॉर्म जारी रखेंगे। इसलिए भारतीय टीम को उनका तोड़ ढूंढना होगा।

उस्मान खान बैटिंग में बड़ा खतरा

पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उस्मान खान पर निर्भर करेगा। उन्होंने चार पारियों में 119 के औसत से 238 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उस्मान टूर्नामेंट के रन-स्कोरिंग चार्ट में भारत के आर्यवीर सहवाग के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उनके परफॉर्मेंस ने पाकिस्तान के फाइनल तक के सफर में अहम रोल निभाया है। दो सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बीच मुकाबला टाइटल क्लैश पर बड़ा असर डाल सकता है। इसलिए भारतीय गेंदबाजों को उनका तोड़ ढूंढकर सस्‍ते में निपटाना होगा।

भारत को आर्यवी सहवाग का सपोर्ट करने वाले बल्‍लेबाजों की जरूरत

आर्यवीर सहवाग बल्‍ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फाइनल में भारत को बाकी बैटिंग लाइन-अप से और योगदान की जरूरत होगी। कप्‍तान लक्ष्य रायचंदानी, विकेटकीपर-बैटर अन्वय द्रविड़, और मिडिल-ऑर्डर बैट्समैन अर्जुन राजपूत और वीके विनीत ने बीच-बीच में अपनी काबिलियत दिखाई है। इनके अलावा भारत को एक बार फिर ईशान सूद की जरुरत होगी, जो गेंदबाजी में भारतीय टीम की रीढ़ हैं।

Updated on:
14 Nov 2026, 9:42 AM IST
Published on: