क्रिकेट

IND vs SA 1st Test Highlights: 15 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जमीन पर जीता टेस्ट, टीम इंडिया को 30 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने 123 रनों की बढ़त लेकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2025, 2:18 PM IST
India vs South Africa
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को कोलकाता टेस्ट हराया (photo - EspncricInfo)

India vs South Africa 1st Kolkata Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेम्बा बावुमा के संघर्षपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन भारत यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 30 रनों से मैच हार गई।

दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास

इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे हो गई है। अब दक्षिण अफ्रीका किसी भी हाल में सीरीज नहीं हार सकती। आखिरी बार 15 साल पहले उसने भारत में सीरीज ड्रॉ कराई थी, जबकि 25 साल पहले 1999-2000 में भारत में सीरीज जीती थी। ऐसे में अब उसके पास एक बार फिर सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

नागपुर में आखिरी बार दर्ज़ की थी जीत

दक्षिण अफ्रीका ने 15 साल बाद भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच जीता है। उसने आखिरी बार फरवरी 2010 में नागपुर में भारत को पारी और 6 रनों से हराया था। यही वह सीरीज है, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने भारत में आखिरी बार ड्रॉ कराया था।

ऐसे भारत पर भारी पड़ा दक्षिण अफ्रीका

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत ने पहली पारी में 30 रन की बढ़त बनाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 153 रन बनाए और भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा। कोलकाता की टर्निंग पिच पर इस लक्ष्य को पाना साना नहीं था। भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ऑलआउट हो गई।

Updated on:
16 Nov 2025, 2:18 PM IST
Published on: