भारत ने टी-20 सीरीज के चौथे और आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का किया। सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए।
IND vs SA: भारत ने शुक्रवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में टी-20 सीरीज के चौथे और आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 284 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। यह दक्षिण अफ्रीकी के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।
दक्षिण अफ्रीका से टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी को उतरे भारतीय ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंद में 73 रन की साझेदारी की। भारत को पहला झटका 5.5वें ओवर में लगा, जब अभिषेक शर्मा 18 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के संग 36 रन बनाकर आउट हुए। वह लूथो सिपाम्ला की गेंद पर कॉट बिहाइंड हुए। इसके बाद संजू सैमसन का साथ देने आए तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारो ओर आकर्षक शॉट लगाए। दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा। संजू सैमसन ने 17.5वें ओवर में महज 51 गेंद खेलते हुए शतक पूरा किया, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे। यह संजू सैमसन के टी-20 करियर का तीसरा शतक है। इसके साथ ही संजू सैमसन एक साल में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। तिलक वर्मा भी पीछे नहीं रहे। तिलक वर्मा ने 18.1वें ओवर में महज 41 गेंद में 6 चौके और 9 छक्के संग शतक लगाया।
संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 गेंद में नाबाद 210 रन की साझेदारी हुई। यह भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत की ओर से पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक पारी में दो खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं। संजू सैमसन ने 56 गेंद में 6 चौके और 9 छक्के संग 109 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं तिलक वर्मा भी 47 गेंद में 9 चौके और 10 छक्के संग 120 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दक्षिण अफ्रीका के लूथो सिपाम्ला सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 58 रन दिए, हालाकि वह एक विकेट हासिल करने में सफल रहे। एंडील सिमेलेन ने 3 ओवर में 47 रन लुटाए। गेराल्ड कोएत्जी ने 3 ओवर में 43 रन, केशव महाराज ने 3 ओवर में 42 रन लुटाए। ऐडन मार्करम ने 2 ओवर में 30 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 1 ओवर में 21 रन, मार्को जानसेन ने 4 ओवर में 42 रन, गेराल्ड कोएत्जी ने 3 ओवर में 43 रन लुटाए।