क्रिकेट

मैं पारी की शुरुआत करना चाहता था… संजू सैमसन की जगह खाने के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान

Ind vs SA T20 World Cup Warm up Match Highlights: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक के दम पर 30 रन से जीत दर्ज की है। मैच के बाद ईशान ने स्‍वीकारा कि वह पारी की शुरुआत करना चाहते थे।
2 min read
• •
Feb 05, 2026
ICC T20I rankings
ईशान किशन (फाइल फोटो सोर्स: EspncricInfo)

Ind vs SA T20 World Cup Warm up Match Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में बुधवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वार्म-अप मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ईशान किशन के नाबाद अर्धशतक के दम पर 30 रन से जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 240 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 210 रन ही बना सकी। इस मैच से साफ हो गया है कि संजू सैमसन की जगह ईशान किशन ही टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के ओपनिंग पार्टनर होंगे। मैच के बाद खुद ईशान ने स्‍वीकारा कि वह पारी की शुरुआत करना चाहते थे।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्‍यान

मैच के बाद ईशान किशन ने कि मैं वार्म-अप मैच को लेकर बहुत उत्साहित था। मैं पारी की शुरुआत करना चाहता था। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए भी मैंने उस स्थिति का आनंद लिया, लेकिन वर्ल्ड कप आने वाला है। इसलिए मैं किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी करूं, मेरा ध्यान हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर होगा।

'मैं वर्तमान में बस रिएक्ट कर रहा हूं'

मैं वर्तमान में बस रिएक्ट कर रहा हूं, गेंद देख रहा हूं और उसी के अनुसार खेल रहा हूं और यह मेरे लिए अच्छा काम कर रहा है। आज इस खास दिन मुझे पिच को भी श्रेय देना होगा, इस पर बल्लेबाजी करना शानदार था। मैंने विकेट और बाउंस पर भरोसा किया।

'भले ही फील्डर हो, आप खुद पर भरोसा करें'

उन्‍होंने आगे कहा कि वर्ल्ड कप इतना करीब है इसलिए यह जरूरी है कि आप इस मानसिकता में रहें कि अगर गेंद वहां है, भले ही फील्डर हो, आप खुद पर भरोसा करें और उसके लिए जाएं। वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

तिलक वर्मा की तारीफ की

वहीं, तिलक वर्मा को लेकर उन्‍होंने कहा कि वह अब सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं है, वह हमें कुछ ओवर भी करता है, खासकर जब दो बाएं हाथ के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे हों। वह एक बहुत अच्छा फील्डर भी है और जिस तरह से वह आजकल बल्लेबाजी कर रहा है, आपको नंबर तीन पर ऐसे किसी की जरूरत है, जो स्ट्राइक रोटेट कर सके और चीजों को आगे बढ़ा सके।

Updated on:
05 Feb 2026 10:09 am
Published on:
05 Feb 2026 09:01 am