क्रिकेट

SL vs IND: दूसरे दिन बारिश की वजह से खेल शुरू होने में देरी, जानें आज गॉल के मौसम का हाल

SL vs IND 1st Test Day 2: भारत बनाम श्रीलंका टेस्‍ट के दूसरे दिन बारिश की वजह से खेल शुरू होने में देरी हो रही है। आइये आज रविवार को गॉल के मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Aug 16, 2026
SL vs IND 1st Test Day 2, Galle Weather,
बारिश के दौरान गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Sri Lanka vs India 1st Test Day 2 weather: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन शनिवार को बारिश की वजह से 17 ओवर कम फेंके गए थे। इस वजह से रविवार को 15 मिनट पहले मैच शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही बारिश हो गई। भारत ने इस मैच में अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 73 ओवर में 288 रन बना लिए हैं। आइये एक नजर आज गॉल के मौसम पर डालते हैं।

रविवार को गॉल के मौसम का हाल

गॉल में आज रविवार को एक्यूवेदर के मुताबिक, 10 बजे 40 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 11 बजे 34 प्रतिशत और 12 बजे तक 29 प्रतिशत बारिश की संभावना है। दूसरे सेशन में भी बारिश होने की 20 प्रतिशत संभावना है। इस तरह पूरे दिन इसी तरह बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने खुद अपने-अपने एक्‍स अकाउंट पर कवर्स से ढके गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम की फोटो पोस्‍ट की है।

भारत की संभली हुई शुरुआत

मैच की बात करें तो पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया को सलामी जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने 11 ओवरों में 47 रन जुटाए। जायसवाल (32) रन आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पडिक्‍कल और पंत नाबाद

पहले दिन के तीसरे सेशन की शुरुआत में केएल राहुल मांसपेशियों में ऐंठन के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। उन्हें पैरों में तकलीफ के कारण दर्द से कराहते और लंगड़ाते हुए देखा गया, जिसके बाद वह आगे अपना खेल जारी नहीं रख सके। केएल राहुल 162 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिन्होंने पडिक्‍कल के साथ 39 रन जोड़े। फिर देवदत्त ने ऋषभ पंत के साथ 67 गेंदों में 52 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पडिक्‍कल 178 गेंदों पर 131 रन और पंत 36 गेंदों पर 27 रन नाबाद हैं।

Also Read
View All