क्रिकेट

IND vs WI T20: लखनऊ में नवाबी जीत हासिल करने इन 11 रणबांकुरों संग उतरेगी टीम इंडिया

दिवाली की धमक को और बढ़ाने को भारतीय टीम लखनऊ में होने वाले दूसरे T20 मुकाबले में जीत के लिए उतरेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 12:40 PM IST
ind vs wi 2nd t20
IND vs WI T20: लखनऊ में नवाबी जीत हासिल करने इन 11 रणबांकुरों संग उतरेंगे कप्तान रोहित शर्मा

नई दिल्ली। मौजूदा वर्ल्ड T20 चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्ज़ा जमाना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम में खेले जाने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलावों की गुंजाइश है, जिससे टीम को और मजबूती मिलेगी।


वेस्टइंडीज के भारत दौरे का हाल-
भारतीय टीम अगर इस सीरीज को भी जीत लेती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उसकी तीसरी सीरीज जीत होगी। इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज का लक्ष्य इस मैच में अपनी साख बचाने का होगा। वह अगले दोनों मैचों को अपने नाम कर सीरीज जीतने के साथ अपने आत्मसम्मान की रक्षा की कोशिश करेगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की।


इस बदलाव की सम्भावना-
पिछले मैच में पेट में गैस की दिक्कत होने के कारण भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह नहीं मिली थी। लेकिन वह इस मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं। वह उमेश यादव की जगह मैदान पर उतर सकते हैं। पिछले मुकाबले में उमेश महंगे भी साबित हुए थे। BCCI के मीडिया मैनेजर ने कहा था कि भुवनेश्वर के अगले मैच तक फिट होने की उम्मीद थी।


भारत की संभावित XI : रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, क्रूणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।

Published on: