क्रिकेट

बेंगलुरु T20I से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

Bhuvneshwar Kumar added to India squad: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में अर्शदीप सिंह को शोल्डर में चोट लग गई थी, जिसके चलते भुवनेश्‍वर कुमार को आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया में शामिल किया गया है। मैच से एक दिन पहले लिए गए बीसीसीआई के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है।
2 min read
• •
Oct 16, 2026
Bhuvneshwar Kumar replaces Arshdeep Singh
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार। (फोटो-ANI)

Bhuvneshwar Kumar added to India squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें T20I के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव किया है। सेलेक्‍टर्स ने भुवनेश्वर कुमार को इंडिया टीम में शामिल किया है, जो अपना आखिरी टी20 भारत के लिए नवंबर 2022 में खेले थे। भुवी के टीम में शामिल करने की वजह चौथे टी20 में इंजर्ड हुए अर्शदीप सिंह हैं। हालांकि अभी तक उनको बाहर नहीं किया गया है। बताया गया है कि अर्शदीप को बाहर करने और भुवी को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल करने पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।

शमर जोसेफ की गेंद पर चोटिल हो गए थे अर्शदीप सिंह

दरअसल, हैदराबाद में बुधवार को 20वां ओवर फेंक रहे शमर जोसेफ की एक गेंद के शोल्‍डर पर लग गई थी। इसके बाद उनको दर्द से कराहते हुए देखा गया था। इसके बाद वह एक गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। मैच के बाद भारतीय टीम के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि वह पांचवें टी20 से पहले ठीक हो जाएंगे, लेकिन अभी भी उनके खेलने पर सस्‍पेंस बना हुआ है। आखिरी T20I में उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा।

भुवनेश्‍वर कुमार का टी20 करियर

बता दें कि भुवनेश्‍वर कुमार ने भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू पाकिस्‍तान के खिलाफ दिसंबर 2012 में बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में ही किया था। उन्‍होंने अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2022 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैकलीन पार्क में किया था। उन्‍होंने अपने टी20 इंटरनेशनल टी20 करियर में अब तक 87 मैचों की 86 पारियों में 23.1 के औसत और महज 6.96 की इकॉनमी से 90 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 5/4 रहा है। वह अपने इस करियर अब दो बार पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि जिस मैदान पर उन्‍होंने डेब्‍यू किया था, उसी मैदान पर फिर अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर की शुरुआत कैसे कर पाते हैं।

भारत की अपडेटेड टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

Also Read
View All
गौतम गंभीर के भारतीय गेम प्लान पर पूर्व भारतीय ओपनर ने उठाए सवाल, बताया टीम चयन में कहां हुई चूक

IND vs WI: भारत के खिलाफ जबरदस्‍त फॉर्म में शाई होप, बेंगलुरु में निशाने पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का बड़ा कीर्तिमान

IND vs WI 5th T20I Weather Report: क्या बगैर गेंद फेंके ही रद्द होगा भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20? बेंगलुरु में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

IND vs WI: क्‍या बेंगलुरु में अपने सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड तोड़कर भारत रचेगा इतिहास? यहां पढ़ें एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच रिपोर्ट

IND vs WI: निर्णायक T20I के लिए भारतीय टीम में होगा फेरबदल, जानें किसका कटेगा पत्ता और किसकी होगी वापसी?