16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: भारत के खिलाफ जबरदस्‍त फॉर्म में शाई होप, बेंगलुरु में निशाने पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का बड़ा कीर्तिमान

Shai Hope T20I Record: भारत के खिलाफ वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप जबरदस्‍त फॉर्म में हैं। अब कैरेबियाई खेमे को बेंगलुरु में खेले जाने वाले 5वें और निर्णायक टी20 में भी उनसे बड़ी उम्‍मीद होगा। वहीं, उनके निशाने पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का वेस्‍टइंडीज के लिए सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल में 50+ स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 16, 2026

Shai Hope T20I Record

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप। (Photo- IANS)

Shai Hope T20I Most 50+ Scores Record: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच जारी पांच मैंचों की टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। 2-2 की बराबरी पर पहुंच चुकी इस सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला 17 अक्‍टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। ऐसे में कैरेबियाई क्रिकेट फैंस की निगाहें एक बार फिर अपने कप्‍तान शाई होप पर टिकी होंगी, जो इस सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वह बेंगलुरु में 50+ स्‍कोर बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वेस्‍टइंडीज के लिए सबसे ज्‍यादा टी20 ऐसा करने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

IND vs WI T20I Series में शाई होप के नाम सबसे ज्‍यादा रन

बता दें कि वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्‍त बल्‍लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वह चार मैचों की चार पारियों में 130.50 के औसत और 190.51 के स्‍ट्राइक रेट से 261 रन कूट चुके हैं और सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने इस दौरान 17 चौके और 20 छक्‍के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से दो शतक और एक अर्धशतक आया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर उनके हमवतन शेरफेन रदरफोर्ड हैं, जिन्‍होंने चार मैचों की चार पारियों 73.67 के औसत और 188.89 के स्‍ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर हैं, जिन्‍होंने चार मैचों की चार पारियों में 53 के औसत और 214.86 के स्‍ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं।

शाई होप के निशाने पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वेस्‍टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा बार 50 से ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों में सबसे ऊपर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं, जिन्‍होंने अपने करियर में 16 बार ऐसा किया। शाई होप इसी सीरीज में 16वीं बार 50 से ज्‍यादा रन बनाकर गेल की बराबरी कर चुके हैं। अगर वह बेंगलुरु में एक बार फिर 50 से ज्‍यादा स्‍कोर बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह इस लिस्‍ट में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरशतक50+ स्कोरचौकेछक्के
क्रिस गेल79751899117216158124
शाई होप74722004102*316153112
एविन लुईस67661799125*215137136
ब्रैंडन किंग8785202885*01421392
निकोलस पूरन10697227598013152149
रोवमैन पॉवेल1241102400107111148158
मार्लन सैमुअल्स6765161189*01014469
एलपी सिमंस6867152791*0914068
शिमरोन हेटमायर897917598509123108
शेरफेन रदरफोर्ड6052112384088472

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग