IND vs WI: क्या बेंगलुरु में अपने सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड तोड़कर भारत रचेगा इतिहास? यहां पढ़ें एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट
IND vs WI 5th T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच पहले एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
India vs West Indies 5th T20I Pitch Report: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने चौथा मुकाबला 24 रन से जीतकर पांच टी20 सीरीज को 2-2 से बराबरी पर ला दिया है। अब 5वां और आखिरी टी20 शनिवार 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम ही दर्ज है। क्या भारत अपने इस रिकॉर्ड को और भी बेहतर कर पाएगा? आइये इस मैच से पहले आपको एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट के साथ यहां के आंकड़ों के बारे में बताते हैं।
एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां हमेशा से बैटिंग विकेट रही हैं। आईपीएल में यहां अक्सर 200 से अधिक विकेट बनते रहे हैं। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ तीन बार ही 200 का आंकड़ा पार हुआ है और उसमें भी दो बार भारत ने ही किया है। यहां पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। मैदान छोटा होने के चलते यहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन, ओस के चलते यहां टॉस सबसे बड़ा फैक्टर होगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करती है।