18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने दिया बड़ा बयान

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma Virat Kohli 2027 World Cup: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उम्र नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लिए उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 15 Oct 2026, 8:36 PM IST

Rohit Sharma Virat Kohli in IND vs NZ ODI Series

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (Photo- ANI)

Chetan Sharma on Rohit Sharma and Virat Kohli: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप अगले साल होना है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की उम्र और भविष्य को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच बहस छिड़ी हुई है। अब इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि दोनों खिलाड़ियों के भविष्य और उम्र को लेकर होने वाली चर्चाओं के बजाय उनके प्रदर्शन को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए।

उन्होंने ANI से बातचीत करते हुए कहा, 'उम्र सिर्फ एक संख्या है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जैसा कि विराट और रोहित दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाकर किया, तो इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। इस तरह की बातें होती रहती हैं। लोग कई तरह की बातें करेंगे और अलग-अलग राय देंगे। उन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आपको देश के लिए मैदान पर उतरना है, अच्छा प्रदर्शन करना है और भारत को मैच जिताने हैं। यही सबसे महत्वपूर्ण है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है।'

आपको बता दें कि वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रोहित शर्मा अब भी भारतीय वनडे टीीम के अहम सदस्य हैं। दोनों भारतीय क्रिकेटर 2027 विश्व कप की तैयारियों में जुटे हैं। वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक 15,109 रन बनाए हैं, जिनमें 55 शतक शामिल हैं। वहीं, रोहित ने इस प्रारूप में 12,120 रन बनाए हैं और उनके नाम 35 शतक दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में भुवनेश्वर आदर्श खिलाड़ी

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी की पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'भुवनेश्वर ने बहुत मेहनत की है। वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। मैं इसका गवाह हूं। मैं हाल ही में उनके मैचों की कमेंट्री कर रहा था और वह कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में मुझे लगता है कि वह टीम के लिए आदर्श खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। यह वह मौका है जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसलिए इसे हाथ से न जाने दें।'