15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या भारत में भारत को हराकर इतिहास रचेगी वेस्टइंडीज? T20I में अब तक नहीं जीती कोई सीरीज

IND vs WI T20I Stats: वेस्‍टइंडीज के पास भारत में भारत के खिलाफ पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। अगर, वह बेंगलुरु में आखिरी टी20 जीतती है, तो यह उसके लिए ऐतिहासिक जीत होगी, क्‍योंकि अब तक वह भारत में भारत के खिलाफ तीन टी20 सीरीज खेली है और तीनों में ही उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 15, 2026

IND vs WI T20I Stats

भारत के विकेट का जश्‍न मनाती वेस्‍टइंडीज की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

India vs West Indies T20I Stats: शाई होप के विस्‍फोटक शतक और कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने बुधवार को हैदराबाद में पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच 24 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 2-2 से बराबर कर ली है। अब सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई भारतीय टीम और शाई होप के नेतृत्‍व वाली कैरेबियाई टीम की नजर सीरीज जीतने पर होगी। अगर, वेस्‍टइंडीज इस मुकाबले को जीत जाती है, तो ये उसके लिए एक ऐतिहासिक जीत होगी, क्‍योंकि वह अभी तक भारत को भारत में किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं हरा सकी है।

भारत में भारत के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीतने का मौका

वेस्‍टइंडीज की टीम ने सबसे पहले 2018 में भारत के दौरे पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली थी, जिसमें मेजबान टीम ने उसका 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। इसके बाद 2019 में कैरेबियाई टीम ने भारत के दौरे पर फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें वेस्‍टइंडीज की टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। वेस्‍टइंडीज के टीम ने इससे पहले आखिरी बार भारत का दौरा 2021 में किया था। तब भारत ने तीन मैचों की सीरीज में उसके खिलाफ 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था। यह पहली बार जब वेस्‍टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेल रही है। अगर वह बेंगलुरु में जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ये उसकी भारत में भारत के यह पहली सीरीज जीत होगी।

भारत में अब तक काफी भारी रहा है भारत का पलड़ा

बता दें कि भारतीय सरजमीं पर भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच टी20 सीरीज समेत अब तक कुल 18 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें टीम इंडिया ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है, वेस्‍टइंडीज की टीम को सिर्फ 7 मैचों जीत मिल सकी है। इस तरह भारतीय टीम का पलड़ा अभी तक भारी नजर आ रहा है। लेकिन, इस बार शाई होप की कप्‍तानी वेस्‍टइंडीज जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इस बार सीरीज कौन जीतेगा?

एक नजर सीरीज में खेले गए मुकाबलों पर

इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला गया था। उस मैच में भारत ने 172 रन का पीछा करते हुए आठ विकेट से एक आसान जीत दर्ज करते सीरीज में 1-० बढ़त बनाई थी। इसके बाद दूसरा मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्‍टेडियम कॉम्‍पलेक्‍स में खेला गया। जहां वेस्टइंडीज की टीम ने 250 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में चार विकेट पर 252 रन बनाते हुए जीत दर्ज की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

फिर तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेला गया, जहां भारत ने 223 रन का बचाव करते हुए 14 रन से जीत हासिल करते हुए 2-1 से बढ़त बना ली। हालांकि, चौथे टी20 में मेजबान टीम एक बार फिर विरोधी टीम भारी पड़ी। शाई होप के नाबाद शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 247 का स्कोर बनाया, लेकिन भारत 24 रन से पीछे रह गया और विंडीज ने सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग