15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज से हारकर भी रच दिया इतिहास, T20I में दूसरी बार किया ये कारनामा

IND vs WI 4th T20I: भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में वेस्‍टइंडीज के हाथों 24 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय टीम 248 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए 223 पर ऑलआउट हो गई। टी20 इंटरनेशनल में यह तीसरा सबसे ज्‍यादा ऑल-आउट टोटल है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 15, 2026

IND vs WI 4th T20I, Team India,

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs WI 4th T20I Records: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्‍टइंडीज ने भारत के खिलाफ 24 रन से शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही उसने सीरीज को भी 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्‍टूबर को खेला जाएगा। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में भले ही भारतीय टीम हार गई, लेकिन इसके साथ ही उसने रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। टीम इंडिया रन चेज में 19.3 ओवर में 223 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह तीसरा सबसे ज्‍यादा ऑल-आउट टोटल है और दूसरी बार है, जब भारतीय टीम ने यह कारनामा किया है। इसके अलावा इस मैच में कई अन्‍य बड़े रिकॉर्ड भी बने आइये एक नजर उन सभी कीर्तिमानों पर डालते हैं।

पुरुष टी20 इंटरनेशनल में ऑलआउट होने के बावजूद सबसे बड़े स्कोर

रैंकटीमस्कोरविपक्षी टीममैदानसाल
1तुर्किये237 रनबुल्गारियासोफिया2025
2न्यूजीलैंड225 रनभारततिरुवनंतपुरम2026
3भारत223 रनवेस्टइंडीजहैदराबाद2026
4भारत223 रनवेस्टइंडीजइंदौर2026
5कनाडा219 रनबहामासकिंग सिटी (NE)2025

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए छठे या उससे निचले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंकसाझेदारीरनविपक्षी टीममैदानसाल
1सूर्यकुमार यादव – अक्षर पटेल91श्रीलंकापुणे2023
2शिवम दुबे – हार्दिक पंड्या87इंग्लैंडपुणे2025
3विराट कोहली – हार्दिक पंड्या70इंग्लैंडअहमदाबाद2021
4नीतीश कुमार रेड्डी – तिलक वर्मा70वेस्टइंडीजहैदराबाद2026
5दीपक हुड्डा – अक्षर पटेल68*श्रीलंकामुंबई (वानखेड़े)2023

फुल मेंबर टीमों के तेज गेंदबाजों में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

रैंकगेंदबाज5 विकेट हॉल
1लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)2
1उमर गुल (पाकिस्तान)2
1टिम साउदी (न्यूजीलैंड)2
1भुवनेश्वर कुमार (भारत)2
1मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)2
1कीमो पॉल (वेस्टइंडीज)2

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजटीम50 रन तक पहुंचने का समयविपक्षी टीममैदानसाल
1जान फ्राइलिंकनामीबिया3.4 ओवरजिम्बाब्वेबुलावायो2025
1संजू सैमसनभारत3.4 ओवरवेस्टइंडीजहैदराबाद2026
3कुलदीप घोलियापुर्तगाल3.6 ओवरमाल्टाजिब्राल्टर2023
3पैट्रिक मातुआतावावानुआतु3.6 ओवरमलेशियाकुआलालंपुर2019

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पहले 6 ओवर में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

रैंकखिलाड़ीस्कोरगेंदेंविपक्षी टीममैदानसाल
1अभिषेक शर्मा76*22अफगानिस्तानदिल्ली2026
2अभिषेक शर्मा58*21इंग्लैंडमुंबई (वानखेड़े)2025
3ईशान किशन56*23न्यूजीलैंडरायपुर2026
4संजू सैमसन5623वेस्टइंडीजहैदराबाद2026
5अभिषेक शर्मा5419वेस्टइंडीजइंदौर2026