15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! सामने आई चौंकाने वाली रिपार्ट

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलने की संभावना है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टीम मैनेजमैंट चाहता है कि वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करें, क्‍योंकि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज बेहद महत्‍वपूर्ण है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 15, 2026

Jasprit Bumrah

भारतीय स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ImTanujSingh)

Jasprit Bumrah Latest News: भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं, लेकिन उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच वनडे मैचों की सीरीज नहीं खेलने की संभावना है, क्योंकि भारतीय थिंक-टैंक चाहता है कि वह न्‍यूजीलैंड के दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट पर फोकस करें। एक रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजमेंट वह वेलिंगटन में टेस्‍ट सीरीज के पहले मैच में टीम से जुड़ने से पहले इंडिया ए के तीसरे मैच में खेलकर अपना वर्कलोड बढ़ाएं। इंडिया ए का मैच 6 नवंबर से शुरू होगा और उस मैच के बाद वेलिंगटन पहले टेस्ट के बीच काफी गैप है, जो 19 नवंबर से शुरू होगा।

बुमराह ने अहमदाबाद में शुरू की तैयारी

टीओआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बुमराह ने अहमदाबाद में रेड-बॉल की तैयारी शुरू कर दी है। वह न्यूजीलैंड जाने से पहले इस महीने के आखिर में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे। डेवलपमेंट पर नजर रखने वाले एक सोर्स का कहना है कि बुमराह पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन लंबे टूर के लिए प्रायोरिटी तय करना जरूरी है। टेस्ट सीरीज बहुत जरूरी है, इसलिए बुमराह को वनडे में कड़ी मेहनत करवाने और फिर अचानक रेड-बॉल क्रिकेट पर फोकस करने का कोई मतलब नहीं है। वह भारतीय गेंदबाजी के अगुवा हैं और फ्रेश, रेडी बुमराह अभी प्रायोरिटी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट पर भी फोकस

बता दें कि बुमराह ने आखिरी बार पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर टेस्‍ट मैच खेला था। घुटने की चोट की वजह से वह इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट से बाहर हो गए थे, लेकिन इंडियन टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह आने वाले टेस्ट के लिए तैयार रहें। खास लोगों के साथ कई बार बातचीत हुई है, जिसमें सिर्फ न्यूज़ीलैंड ही नहीं, बल्कि अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांच टेस्ट पर भी फोकस है। उस सीरीज से पहले भी इसी तरह के अप्रोच की उम्मीद है और बुमराह को गैर-जरूरी बाइलेटरल मैचों से दूर रखना कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

इस वजह से हो रही टीम की घोषणा में देरी

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी कहा गया है कि प्लान सिर्फ न्यूजीलैंड के लिए नहीं है, बल्कि अगली साल होने वाली बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के लिए भी बातचीत हो रही है। बुमराह को बेकार के बाइलेटरल मैचों के लिए बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। अभी, वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप पर फोकस है और सारी एनर्जी उसी की प्लानिंग पर लगाई जाएगी। भारत की वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है, क्योंकि सेलेक्टर हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।