13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: निर्णायक T20I के लिए भारतीय टीम में होगा फेरबदल, जानें किसका कटेगा पत्ता और किसकी होगी वापसी?

IND vs WI 5th T20I Playing 11: भारत बनाम वेस्‍टइंडीज टी20 सीरीज चार मैचों के बाद 2-2 की बराबरी पर है। अब पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है। जहां दोनों टीम सीरीज पर कब्‍जा करना चाहेगी। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ फेरबदल हो सकता है। इस मैच भारत की बेस्‍ट प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है। आइये जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Oct 2026, 10:15 AM IST

IND vs WI 5th T20I Playing 11

भारतीय क्रिकेटर (Photo - IANS)

IND vs WI 5th T20I Playing 11 Prediction: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को वेस्टइंडीज ने चौथे मुकाबले को भारत को 24 रन से हराते हुए पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा किया है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां श्रेयस अय्यर एक बार फिर प्‍लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरना चाहेंगे। आइये इस अहम मुकाबले से पहले भारत की बेस्‍ट संभावित प्‍लेइंग इलेवन क्‍या हो सकती है, इस पर एक नजर डालते हैं।

क्‍या भारतीय बल्‍लेबाजी क्रम में हागा बदलाव?

वैभव सूर्यवंशी पिछले चार मैचों पर बेंच पर रहे हैं और इस मैच में भी वह शायद बेंच पर ही बैठेंगे। ऐसे में फैंस को एक बार फिर ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी देखने को मिलने वाली है। संजू ने पिछले मैच में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था, उनसे एक बार फिर इस तरह के प्रदर्शन की उम्‍मीद होगी। इसके बाद तीसरे नंबर पर बाएं हाथ के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज ईशान किशन और चौथे नंबर पर खुद भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा उतरेंगे।

कितने ऑलराउंडर के साथ उतरेगा भारत?

भारतीय टीम मैनेजमेंट हैदराबाद की तरह बेंगलुरु में भी एक बार फिर से तीन ऑलराउंडर के साथ उतर सकता है, जिसमें अनुभव के साथ युवा तालमेल देखने को मिलेगा। इनमें अनुभवी अक्षर पटेल, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। पिछले मैच में नीतीश ने बल्‍ले से महत्‍वपूर्ण पारी खेली थी। हालांकि गेंद से कुछ खास योगदान नहीं दे पाए थे।

क्‍या कुलदीप यादव की होगी वापसी?

प्रिंस यादव अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं, पिछले मैच में भी उन्‍होंने 9 की इकॉनमी से रन खर्चे थे। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट बेंगलुरु में तेज गेंदबाज की जगह स्‍पेशलिस्‍ट स्पिनर के साथ उतर सकता है। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। इस तरह दो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व मयंक यादव के अलावा नीतीश रेड्डी के साथ उतर सकता है।

हैदराबाद टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।