क्रिकेट

IND vs WI 5th T20I Weather Report: क्या बगैर गेंद फेंके ही रद्द होगा भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20? बेंगलुरु में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

IND vs WI 5th T20I Weather Report: भारत बनाम वेस्‍टइंडीज का पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला 17 अक्‍टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। लेकिन, इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। आइये इस मैच पहले बेंगलुरु के मौसम का हाल आपको बताते हैं।
2 min read
• •
Oct 16, 2026
IND vs WI 5th T20I Weather Report
बारिश के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs West Indies 5th T20I Rain Prediction: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने चौथा मुकाबला 24 रन से जीतकर 5 टी20 मैचों की सीरीज में जोरदार वापसी करते हुए आखिरी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। 2-2 की बराबरी पर पहुंच चुकी इस सीरीज का 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला अब शनिवार 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। जहां दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन, इससे पहले बेंगलुरु के मौसम को लेकर निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। इन दिनों बेंगलुरु का मौसम बहुत ही खराब है और इस मैच के भी धुलने के आसार बन रहे हैं।

बेंगलुरु के मौसम का हाल (Bengaluru Rain Prediction)

एक्‍यूवेदर के मुताबिक, बेंगलुरु में शनिवार को भारत-वेस्‍टइंडीज मैच के दिन तूफान के साथ 78 प्रतिशत तक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। दिन के समय उत्‍तर की ओर से करीब 9 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं और इस दौरान 78 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जो कि मैच के समय शाम को बढ़कर 81 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही एक या दो तूफान आने का भी पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

इस दौरान न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बेंगलुरु में भारी बारिश और तूफान के अलर्ट को देखते हुए ओवरों में कटौती हो सकती है और ऐसा भी हो सकत है कि मैच बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो जाए। ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्‍त विजेता घोषित किया जाएगा।

बेंगलुरु में मैच के दौरान हर घंटे मौसम का हाल (Bengaluru Weather Report)

समयमौसम का पूर्वानुमान
शाम 6 बजेबेंगलुरु में मैच के दिन शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। शाम को 6 बजे 49 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में 6.30 बजे होने वाले टॉस में देरी हो सकती है।
शाम 7 बजेमैच शुरू होने के समय बारिश की संभावना बढ़कर 67 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ऐसे में मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।
रात 8 बजेबेंगलुरु में रात 8 बजे बारिश की संभावना बढ़कर 71 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इस दौरान पूर्व-उत्‍तर की ओर से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं।
रात 9 बजेरात 9 बजे बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इस दौरान 49 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया गया है। हालांकि हवा उसी रफ्तार से चलेगी।
रात 10 बजेबेंगलुरु में शनिवार रात 10 बजे बारिश की संभावना घटकर 34 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। हालांकि इस दौरान भी हवा करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
रात 11 बजेरात 11 बजे भी 34 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान पूर्व की ओर से करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Updated on:
16 Oct 2026 10:24 am
Published on:
16 Oct 2026 10:14 am
Also Read
View All
IND vs WI: क्‍या बेंगलुरु में अपने सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड तोड़कर भारत रचेगा इतिहास? यहां पढ़ें एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच रिपोर्ट

IND vs WI: निर्णायक T20I के लिए भारतीय टीम में होगा फेरबदल, जानें किसका कटेगा पत्ता और किसकी होगी वापसी?

भारतीय क्रिकेटर ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, लंबे समय से नहीं मिल रहा था मौका

IND-W vs ZIM-W 1st T20I: स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने दिया बड़ा बयान