क्रिकेट

वेस्टइंडीज के कप्तान ने ऐसे बचाई थी भारतीय कप्तान की जान, लेकिन 42 की उम्र में हो गई मौत

वेस्टइंडीज के कप्तान फ्रैंक वॉरेल ने भारतीय कप्तान नारी कॉन्ट्रेक्टर की जान बचाने के लिए खून दिया था। नारी को एक मैच के दौरान गेंद लग गई थी और वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी और खून की जरूरत थी।

2 min read

India vs West Indies: अगले महीने भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। जहां टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकबाले खेलेगी। दोनों टीमों के बीच लंबे समय से अच्छे रिश्ते रहे हैं। क्रेबियाई खिलाड़ियों को लोग भारत में बहुत पसंद करते हैं। आईपीएल में उनही का दाबदबा देखने को मिलता है। भारतीय टीम जब भी वेस्टइंडीज जाती है तो गाहे-बगाहे फ्रेंक वॉरेल और नारी कॉन्ट्रेक्टर का जिक्र जरूरत होता है। इसके पीछे का किस्सा बेहद दिलचस्प है।

यह किस्सा मार्च 1962 का है जब भारतीय टीम करेबियाई दौरे पर गई थी। उस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी नारी कॉन्ट्रेक्टर कर रहे थे। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान दिग्गज फ्रेंक वॉरेल थे। पहले दो टेस्ट के बाद भारतीय टीम ने बारबाडोस के खिलाफ एक कॉलोनी गेम खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान कैरेबियाई तूफानी गेंदबाज चार्ली ग्रिफिथ की घातक बाउंसर भारतीय कप्तान कॉन्ट्रैक्टर को सिर पर जा लगी। गेंद इतनी तेज थी कि कॉन्ट्रैक्टर जमीन पर गिर पड़े और बुरी तरह से घायल हो गए।

वेस्टइंडीज के कप्तान फ्रैंक वॉरेल वीआईपी बॉक्स में बैठकर इस मैच का मज़ा दर्शक के तौर पर ले रहे थे। जैस ही नारी को गेंद लगी वे मैदान में आ गए और उन्हें लेकर अस्पताल गए। चोट गंभीर थी और भारतीय कप्तान की सर्जरी की गई। उन्हें बचाने के लिए काफी मात्रा में खून की जरूरत थी। ऐसे में वॉरेल ने उन्हें खून देने का फैसला किया।

वॉरेल के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अन्य लोगों ने भी कॉन्ट्रेक्टर के लिए रक्तदान किया। जिसकी मदद से भारतीय कप्तान बच गए। लेकिन इसके बाद वे कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाये। 1967 में फ्रैंक वॉरेलका ल्यूकेमिया की वजह से निधन हो गया। ल्यूकेमिया एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है। तब उनकी उम्र महज 42 साल थी।

फ्रैंक वॉरेल ने 51 टेस्ट मैचों में 49.48 के एवरेज से 3,860 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 69 विकेट भी चटकाए हैं। बतौर कप्तान भी वॉरेल का रिकॉर्ड अच्छा है। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 15 में से 9 टेस्ट जीते हैं। वॉरेल ने 208 प्रथम श्रेणी मैचों में 54.24 के एवरेज से 15025 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 39 शतक और 80 अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही उनके खाते में 28.98 की औसत से 349 विकेट भी रहे।

Published on:
21 Jun 2023 05:17 pm
Also Read
View All