
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट में दूसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने शतक के करीब हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उनका क्रीज पर साथ दे रहे हैं। भारतीय टीम आज सुबह स्लिप कैच प्रैक्टिस करते हुए देखि गई थी। चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे स्लिप में विराट के साथ नजर आएंगे। पहले दिन का खेल के आगे बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही खबर लिखे जाने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 416 रन बनाए लिए हैं। क्रीज़ पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (89) और ऋषभ पंत (51) रन बना कर खेल रहे हैं। इसी के साथ पंत ने अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया।
भारत को अच्छी शुरुआत देने में 18 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा, चेतेश्वर पुजारा (86) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 41 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में शेनन गेब्रिएल, शेरमान लेविस, रॉस चेस और देवेंद्र बीशू ने एक-एक विकेट लिए हैं।
टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उपकप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
वेस्टइंडीज : क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), केरन पावेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायेर, शॉन डॉवरिच (विकेटकीपर), कीमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शेरमन लुइस, शेनन गैब्रिएल, रोस्ट चेज और सुनील अम्ब्रोस।