क्रिकेट

IND vs WI: पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रही भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज, टूट गया पावर हिटिंग का महारिकॉर्ड

IND vs WI T20I Series Records: भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज पूरी तरह से बल्‍लेबाजों के नाम रही है। इस सीरीज में हर 9.19 गेंद पर छक्‍का लगा है, जिससे पावर हिटिंग का बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत बनाम न्‍यूजीलैंड सीरीज में इसी साल बना था, जब बल्‍लेबाजों ने हर 9.52 गेंद पर छक्‍के जड़े थे।
2 min read
• •
Oct 18, 2026
IND vs WI T20I Series Records, Ishan Kishan Shai Hope,
भारतीय बल्‍लेबाज ईशान किशन और वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप शॉट खेलते हुए। (फोटो सोर्स: IANS)

India vs West Indies T20I Series Records: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पांचवें और डिसाइडर मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच डाला। भारत ने शुरुआती 2.5 ओवरों में 50 रन बना डाले, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम का सबसे तेज अर्धशतक है। यूं तो इस सीरीज में ऐसे कई रिकॉर्ड बने है, लेकिन वर्ल्‍ड रिकॉर्ड खास है, जो भारत और वेस्‍टइंडीज दोनों टीमों के बल्‍लेबाजों ने मिलकर बनाया है और वह है सबसे तेज रफ्तार से छक्‍के लगाने का विश्‍व रिकॉर्ड। आइये आपको भी बताते हैं कि इस सीरीज में कितनी बॉल के बाद छक्‍के आए हैं।

IND vs WI सीरीज में दिखी छक्के लगाने की सबसे तेज रफ्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज 105 छक्‍के लगे हैं। इस दौरान हर छक्‍का औसतन हर 9.19 गेंद पर लगाया गया है। इससे पहले इतनी कम गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कभी छक्‍के लगाने की इतनी तेज रफ्तार देखने को नहीं मिली है। इससे पहले यह रफ्तार भारत बनाम न्‍यूजीलैंड सीरीज में देखने को मिली थी, जब दोनों ओर हर 9.52 गेंद पर छक्‍का लगा था। इस तरह अब वह महारिकॉर्ड टूट गया है। इस मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्‍ट्रेलिया बनाम वेस्‍टइंडीज सीरीज है, जब 2025 में हर 9.61 गेंद पर छक्‍का आया था और चौथे नंबर पर इंग्‍लैंड बनाम वेस्‍टइंडीज सीरीज है, जब हर 9.63 गेंद पर छक्‍का लगा था।

फुल मेंबर टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज में छक्के लगाने की रफ्तार

रैंकद्विपक्षीय टी20 सीरीजकुल छक्केप्रति छक्का गेंदें
1वेस्टइंडीज का भारत दौरा, 20261059.19
2न्यूजीलैंड का भारत दौरा, 20261169.52
3ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज दौरा, 20251179.61
4इंग्लैंड का वेस्टइंडीज दौरा, 2023-241209.63
5इंग्लैंड का वेस्टइंडीज दौरा, 2021-229612.34
6वेस्टइंडीज का भारत दौरा, 20199614.92

IND vs WI T20I सीरीज में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज कौन हैं?

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज सीरीज में सबसे ज्‍यादा छक्‍कों की बात करें, तो मेहमान टीम के बल्‍लेबाजों की इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर कैरेबियाई टीम के कप्‍तान शाई होप हैं, जिन्‍होंने पांच मैचों की चार पारियों में 20 छक्‍के लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर शेरफेन रदरफोर्ड हैं, जिन्‍होंने चार पारियों में कुल 15 छक्‍के लगाए। वहीं, तीसरे नंबर भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर हैं, जिन्‍होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 9 छक्‍के लगाए। चौथे पायदान पर भारतीय स्‍टार ओपनर संजू सैमसन हैं, जिन्‍होंने भी पांच पारियों में 9 छक्‍के लगाए। 9 छक्‍कों के साथ ही अभिषेक शर्मा पांचवें पायदान पर हैं, तो ईशान किशन और तिलक वर्मा छह-छह छक्‍कों के साथ छठे और सातवें पायदान पर हैं।

Updated on:
18 Oct 2026 11:07 am
Published on:
18 Oct 2026 11:07 am
Also Read
View All
0,1,0,0,W… भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल का रणजी ट्रॉफी में निराशाजनक कमबैक, सस्‍ते में गंवाया विकेट

‘आपने कहा था कि वह वर्ल्‍ड कप 2027 प्लान का हिस्सा हैं’, रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर करने पर आकाश चोपड़ा ने सेलेक्‍टर्स को सुनाई खरी-खरी

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज ने हिलाकर रख दी रिकॉर्ड बुक, T20I इतिहास पहली बार हुई गेंदबाजों की इतनी धुनाई

‘हम सीरीज जीत के बहुत करीब थे’, भारत के खिलाफ वर्षों बाद सीरीज जीतने से चूकने पर भावुक हुए वेस्टइंडीज के कप्‍तान

वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच में क्‍यों नहीं दिया गया मौका? भारतीय कप्‍तान ने सीरीज बराबर होने के बाद किया खुलासा