1948 में जब करेबियाई टीम भारतीय दौरे पर आई थी तब एवर्टन वीक्स ने कुछ ऐसा किया था जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। उन्होंने टेस्ट की लगातार पारियों में सर्वाधिक 5 शतक जमाए थे। यह रिकॉर्ड अब तक अटूट है। द्रविड़ ने एक बार इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश की थी। लेकिन वह इसकी बराबरी करने में नाकाम रहे थे।
India vs West Indies: अगले महीने भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। जहां टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकबाले खेलेगी। दौरे का आगाज 12 जुलाई से होगा। टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा हमेशा से ही अपनी एक अलग छाप छोड़ता रहा है। दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुक़ाबले देखने को मिलते हैं और कई ऐसे अद्भुत रिकॉर्ड भी हैं जिन्हें तोड़ पाना किसी अन्य टीम के लिए आसान नहीं होगा।
एक समय था जब वेस्टइंडीज को टेस्ट क्रिकेट में हराना आसान नहीं था। उनके पास दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज थे। वहीं उनके पास सर विवियन रिचर्ड्स, ब्रायन लारा और क्रिस गेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज भी रहे हैं। इन्हीं बल्लेबाजों में एक नाम दिग्गज बल्लेबाज एवर्टन वीक्स का भी है। वीक्स ने अपने करियर में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। उनके इस रिकॉर्ड के करीब पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ पहुंचे हैं। लेकिन बराबरी या तोड़ नहीं पाये।
1948 में जब करेबियाई टीम भारतीय दौरे पर आई थी तब एवर्टन वीक्स ने कुछ ऐसा किया था जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। इस दौरे में उन्होंने चार टेस्ट शतक ठोके थे। इससे पहले वीक्स ने इंग्लैंड में चौथे टेस्ट मैच में 141 रन की पारी खेली थी। ऐसे में उन्होंने लगातार 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। यह रिकॉर्ड अब तक अटूट है। बड़ी बात है कि अब तक किसी ने इस रिकॉर्ड की बराबरी तक नहीं की है। उन्होंने 128, 194, 162 और 101 रन की पारियां खेलीं थी। वीक्स लगातार छठी सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना सकते थे, लेकिन वो 90 रन बनाकर आउट हो गए।
हालांकि द्रविड़ ने एक बार इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश की थी। लेकिन वह इसकी बराबरी करने में नाकाम रहे थे। द्रविड़ ने 2002 में लगातार 4 पारियों में शतक जमाया था, लेकिन 5वीं पारी में वो इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए थे।
एवर्टन वीक्स को वेस्टइंडीज में खेलों के फाउडिंग फादर के तौर पर जाना जाता है। एवर्टन वीक्स ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1948 में की थी। 1958 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंत होने तक होने उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 58.61 के बेहद ही शानदार औसत से 4,455 रन बनाए। टेस्ट में वीक्स का उच्च स्कोर 207 रन है और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15 शतक लगाए। इतना ही नहीं वीक्स के नाम लगातार पांच शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।