क्रिकेट

IND vs ZIM 2nd ODI: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे दूसरा वनडे, जानें कब और कहां देख सकते है लाइव मैच

IND vs ZIM: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का कल दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। इस खबर में जानिए कि आप इस मैच को कब और कहां भारत में लाइव देख सकते हैं

less than 1 minute read
Aug 19, 2022
IND vs ZIM 2nd ODI

IND vs ZIM 2nd ODI: भारतीय टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे के दौरे पर है। वनडे सीरीज का कल दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा, बता दें कि भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12:45 पर शुरू होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से बढ़त बना चुकी है। 18 अगस्त को हुए पहले वनडे मुकाबले को भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से जीता था और इस दूसरे मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। आइए अब आपको बताते हैं कि आप पहले वनडे मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं

यहां देख सकतें है लाइव

भारत के जिंबाब्वे दौरे का ब्रॉडकास्ट अधिकार भारत में सोनी नेटवर्क के पास है। भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मैच का आनंद आप सोनी नेटवर्क पर ले सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव एप पर भी, आप इन तीनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होने की आवश्यकता होगी। साथ ही डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का फ्री में आनंद ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें: इन 5 भारतीय क्रिकेटरों के हैं सबसे महंगे घर, नंबर 1 पर महेंद्र सिंह धोनी


जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

Updated on:
19 Aug 2022 07:51 pm
Published on:
19 Aug 2022 07:50 pm
Also Read
View All