क्रिकेट

Ind vs Zim: आज वैभव सूर्यवंशी समेत इन 4 प्‍लेयर्स होंगी सबकी निगाहें, जो अकेले मोड़ सकते हैं मैच का रुख

Ind vs Zim 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज शनिवार को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक बार फिर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। लेकिन, उनके अलावा तीन ऐसे खिलाड़ी और हैं, जो अकेले मैच का रुख पलट सकते हैं।
2 min read
Jul 25, 2026
Vaibhav Sooryavanshi, India vs Zimbabwe 2nd T20I
वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Vaibhavsooryava)

India vs Zimbabwe 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 25 जुलाई को खेला जाना है। भारतीय टीम ने पहले मैच में मेजबान जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त बनाई थी, अब श्रेयस अय्यर दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करना चाहेंगे। वहीं, जिम्‍बाब्‍वे की नजर सीरीज को 1-1 से बराबर करने की होगी। ऐसे में दोनों बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इससे पहले एक नजर वैभव सूर्यवंशी समेत दोनों टीमों के उन चार प्‍लेयर्स पर डालते हैं, जो अ‍केले मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में ही दिखाया था ट्रेलर

वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में खेले गए पहले टी20 में मुकाबले में महज 19 गेंदों पर 50 रनों की जबरदस्‍त पारी खेली थी। वैसे भी वैभव को हरारे का मैदान खूब भाता है, क्‍योंकि अंडर-19 वर्ल्‍ड कप फाइनल में इंग्‍लैंड के खिलाफ पिछले साल उन्‍होंने यही पर सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उनसे आज भी भारत को बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी।

मयंक यादव वापसी करते ही बरपाया कहर

मयंक यादव ने चोट के बाद करीब दो साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। मयंक ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पहले मैच में जबरदस्‍त रफ्तार के साथ सटीक लाइन एंड लेंथ पर दमदार गेंदबाजी की थी। उन्‍होंने अपने चार ओवर के स्‍पेल में सिर्फ 18 रन खर्चते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

गेंद और बल्‍ले से कमाल करते हैं सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं और अपने दम पर कई मैच जिता चुके हैं। 40 वर्षीय ये अनुभवी खिलाड़ी अब तक 137 मैचों की 132 पारियों में 26.2 के औसत से 3144 रन बना चुका है। वहीं, गेंदबाजी में उन्‍होंने 123 पारियों में 110 विकेट अपने नाम किए हैं।

घरेलू मैदान पर ज्‍यादा घातक होते हैं ब्लेसिंग मुजारबानी

ब्लेसिंग मुजारबानी को घरेलू मैदान पर लहराती हुई गेंदों के लिए जाना जाता है। उन्‍होंने पहले टी20 में भी भारतीय बल्लेबाजों की खूब परीक्षा ली थी। उन्‍होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। मुजारबानी अब तक टी20 के 93 मैचों में 112 विकेट हासिल कर चुके हैं।

Updated on:
25 Jul 2026 02:09 pm
Published on:
25 Jul 2026 02:09 pm
Also Read
View All
IND vs ZIM 2nd T20: हरारे की नई पिच पर रन बनाना नहीं है आसान लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग करने से बदल सकती है कहानी

Shreyas Iyer तोड़ सकते हैं 88 साल का पुराना रिकॉर्ड, पहले 9 मैचों में टॉस जीतने वाले बन सकते हैं क्रिकेट इतिहास के पहले कप्तान

Rohit Sharma के रिटायरमेंट की खबरों पर BCCI सचिव Rajiv Shukla ने लगाया विराम, लेकिन सेलेक्टर्स पर छोड़ा आखिरी फैसला

वैभव सूर्यवंशी को लेकर गौतम गंभीर ने बेवकूफी की, पूर्व भारतीय सिलेक्टर श्रीकांत ने हेड कोच को लिया आड़े हाथ

PAK vs WI 1st Test Live Streaming: बाबर आजम की कप्‍तानी में आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगा पाकिस्तान, जानें भारतीय फैंस कब-कहां देखें लाइव