क्रिकेट

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में बना सकती है जगह, समझें पूरा समीकरण

India W vs Australia W: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय टीम का सेमीफाइनल का रास्ता बेहद रोमांचक हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले जानिए कैसे टीम इंडिया हारकर भी अंतिम चार में पहुंच सकती है।
2 min read
Jun 27, 2026
women's cricket team india
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India Women's Semifinal Scenario: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले का नतीजा सेमीफाइनल के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया अगले दौर में लगभग जगह पक्की कर चुकी है, तो वहीं भारतीय टीम के अंतिम चार में पहुंचने की राह मुश्किल नजर आ रही है। हालांकि, उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन का भी असर पड़ेगा।

अगर साउथ अफ्रीका-भारत जीत जाएं

अगर साउथ अफ्रीका बांग्लादेश को हरा देती है और उनका नेट रन रेट भारत से बेहतर नहीं होता है, तो फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल पहुंच सकती है। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका बांग्लादेश को हरा दे और ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम हार जाए, तो फिर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम अगले दौर में पहुंच जाएगी।

लेकिन एक समीकरण ऐसा भी है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारने के बावजूद सेमीफाइनल पहुंच सकती है। रविवार को ही साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश का मुकाबला होगा। इस मुकाबले के नतीजे के बाद भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। अगर साउथ अफ्रीका बांग्लादेश से हार जाती है, तो फिर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी अंतिम चार में पहुंच जाएगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में पहले स्थान पर है और वह पांच में पांच जीतकर पहले स्थान पर रहेगी।

हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत

वहीं भारतीय टीम का नेट रन रेट बेहतर है, इसलिए वह दूसरे स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश से हारने के बाद साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर बनी रहेगी, जबकि बांग्लादेश तीसरे स्थान पर आ सकती है। वहीं भारतीय टीम हारकर भी अपने नेट रन रेट की वजह से दूसरे स्थान पर बनी रह सकती है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया से हारने के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है।

हालांकि, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट काटना चाहेगी। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

टी20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़,
भारती फुलमाली, अरुंधति रेड्डी और प्रेमा रावत।

Also Read
View All
Delhi Premier League में फिर गरजा सांसद के बेटे का बल्ला, सार्थक रंजन ने तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

2 मैच, 4 दावेदार और प्लेऑफ का महा-सस्पेंस! द हंड्रेड लीग में पहली बार आखिरी गेंद तक खिंचेगा क्वालीफिकेशन का फैसला

Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका