क्रिकेट

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत ने वनडे-T20I के बाद टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी

दिसंबर में होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय महिला टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 6:05 PM IST
India’s Women’s squad.
भारतीय महिला क्रिकेटर। (Photo- BCCI)

India’s Women’s squad announced: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे पर भारतीय टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। स्मृति मंधाना को भारतीय टेस्ट टीम की पूर्णकालिक कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वह अब तीनों प्रारूपों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगी।

भारतीय महिला चयन समिति ने स्मृति मंधाना को कप्तान की जिम्मेदारी देने के साथ सभी प्रारूपों के लिए टेस्ट टीम की उप-कप्तान का भी ऐलान किया है। दीप्ति शर्मा जहां महिला टेस्ट और महिला वनडे टीम की उप-कप्तान होंगी। वहीं शेफाली वर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उप-कप्तान होंगी।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

भारत की महिला टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

भारत की महिला वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

भारत की महिला टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे।

दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। भारतीय टीम अपने दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच से करेगी। भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला वनडे 16 दिसंबर, दूसरा 19 दिसंबर और तीसरा 22 दिसंबर को खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 दिसंबर, दूसरा 29 दिसंबर और तीसरा 30 दिसंबर को खेला जाएगा।।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 2026: पूरा शेड्यूल

मैचटीमदिनतारीखवेन्यू
टेस्ट मैचभारत vs दक्षिण अफ्रीकाबुधवार9 दिसंबरगकेबरहा
पहला वनडेभारत vs दक्षिण अफ्रीकाबुधवार16 दिसंबरपार्ल
दूसरा वनडेभारत vs दक्षिण अफ्रीकाशनिवार19 दिसंबरकेपटाउन
तीसरा वनडेभारत vs दक्षिण अफ्रीकामंगलवार22 दिसंबरब्लोमफोंटेन
पहला टी20Iभारत vs दक्षिण अफ्रीकाशनिवार26 दिसंबरबेनोनी
दूसरा टी20Iभारत vs दक्षिण अफ्रीकामंगलवार29 दिसंबरपोटचेफस्ट्रूम
तीसरा टी20Iभारत vs दक्षिण अफ्रीकाबुधवार30 दिसंबरपोटचेफस्ट्रूम
Updated on:
9 Nov 2026, 6:05 PM IST
Published on: