भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी और अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए वह दूसरे स्थान की मांग करेगी। इस बारे में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मंगलवार को यहां बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के बाद पुष्टि की।
Asia cup 2023: एशिया कप का अगला संस्कारण पाकिस्तान में खेला जान है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि अगले साल भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए पाकिस्तान कि यात्रा कर सकती है। लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने मंगलवार को अपने बयान में कहा है कि एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।
मुंबई में मंगलवार को हुई बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में जय शाह ने कहा, 'एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्य पर खेला जाएगा। भारत सरकार हमारी टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति पर फैसला करती है, इसलिए हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन 2023 एशिया कप के लिए यह तय किया गया है कि टूर्नामेंट एक न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।
विशेष रूप से, एशिया कप का 2022 सीजन भी एक दूसरे स्थान पर खेला गया था जब एक आर्थिक और राजनीतिक संकट ने मेजबान देश श्रीलंका को घेर लिया था। टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था, जहां फाइनल में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका चैंपियन बना था।
बता दें 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद हो गई है। हालांकि दिसंबर 2012 में टी-20 और वनडे सीरीज का आयोजन किया गया था। जिसमें टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, वहीं वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था। लेकिन 2007-08 के बाद से दोनों देशों ने टेस्ट मैच नहीं खेला है।