क्रिकेट

IND vs SL : तीसरे टी-20 में बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेगा भारत, संजू को एक मैच में भी नहीं मिला है मौका

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में टीम इंडिया अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगा। इसकी वजह यह है कि टी-20 विश्व कप से पहले अब टीम इंडिया के पास गिने चुने मैच रह गए हैं।

2 min read

नई दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और अंतिम टी-20 मैच शुक्रवार को पुणे में खेला जाना है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीतकर इस सीरीज में बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए आज का मैच जीतना होगा। अगर टीम इंडिया को हार मिलती है तो श्रीलंका बराबरी पर सीरीज खत्म करेगी। इसलिए वह जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। वहीं टीम इंडिया के सामने संकट यह है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए वह कुछ प्रयोग करना चाहेगी, लेकिन सीरीज जीत नहीं पाने की वजह से वह इस संशय में रहेगी कि क्या विजयी संयोजन उतारा जाए या फिर विश्व कप के मद्देनजर लंबे समय से बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देकर उन्हें लय में आने का मौका दिया जाए।

संजू सैमसन को एक भी मैच में नहीं मिला मौका

अनुभवहीन श्रीलंका टीम काफी कमजोर दिखाई दे रही है। वह इंदौर में कहीं से भी भारत को टक्कर देती नहीं दिखी। इसे देखते हुए टीम इंडिया में वापसी करने के बाद से बेंच पर बैठे संजू सैमसन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। सैमसन ने नवंबर में ही बांग्लादेश सीरीज से भारत के 15 सदस्यीय टीम में वापसी की है। वहीं मनीष पांडेय भी लंबे समय से बेंच पर बैठे हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल भी बेंच पर हैं।

इनकी परीक्षा अभी तक बाकी है

ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी के मद्देनजर टीम इंडिया भारतीय संयोजन में प्रयोग लगातार प्रयोग कर रहा है। इसके बावजूद सैमसन और मनीष पांडेय दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी तक खुद को साबित करने के ठीक से मौके नहीं मिले हैं। वहीं वरिष्ठ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी जैसे युवा तेज गेंदबाजों ने मिलकर पिछले मैच में पांच विकेट झटकर कर खुद को विश्व कप की टीम का दावेदार बनाया है। शिवम दुबे को भी काफी मौके मिले हैं। इसलिए संभव है कि टीम इंडिया इस मैच के लिए अपनी एकादश में फेरबदल करते हुए मनीष पांडेय और संजू सैमसन को मौका दे। इन्हें शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर और विंडीज के खिलाफ कुछ अच्छे हाथ दिखाने वाले ऋषभ पंत की जगह मौका दिया जा सकता है।

दोनों संभावित टीमें इस प्रकार हैं -

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुशल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षे, ओशादा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुशल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कसुन राजिता।

Updated on:
10 Jan 2020 11:13 am
Published on:
10 Jan 2020 11:10 am
Also Read
View All