
फोटो में डीसी के प्लेयर- राहुल-निसांका (सोर्स: ANI)
Hemang Badani on Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली 8 विकेट की करारी शिकस्त ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खेमे में हलचल मचा दी है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच हेमांग बदानी ने टीम की कमियों पर खुलकर बात की और साफ किया कि अब दिल्ली के लिए हर मैच नॉकआउट यानी करो या मरो जैसा है।
दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की फॉर्म है। कोच बदानी ने सच्चाई को स्वीकार करते हुए कहा, 'कुलदीप फिलहाल अपनी सर्वश्रेष्ठ लय (Best Rhythm) में नहीं दिख रहे हैं। वह जिस गति से गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, उस सामान्य गति से भी संघर्ष कर रहे हैं।' हालांकि, कोच ने यह भी जोड़ा कि टीम को उन पर पूरा भरोसा है और यह सिर्फ एक अच्छी लय पाने की बात है।
बल्लेबाजी में कप्तान अक्षर पटेल का बल्ला खामोश रहना दिल्ली को भारी पड़ रहा है। 10 मैचों में सिर्फ 33 रन। इस पर बदानी ने कप्तान का बचाव करते हुए कहा कि अक्षर दो वर्ल्ड कप जीत चुके खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि दबाव कैसे झेलना है। उन्होंने अक्षर की गेंदबाजी की तारीफ की, लेकिन यह भी माना कि टीम को सामूहिक प्रदर्शन की जरूरत है। बदानी के अनुसार, 'मैच जीतने के लिए कम से कम 60-70% खिलाड़ियों का योगदान जरूरी है, जो अभी नहीं दिख रहा।'
अपने ही घरेलू मैदान (अरुण जेटली स्टेडियम) पर 5 में से 4 मैच हारने के सवाल पर कोच ने कहा कि पिच पर टीम का कोई नियंत्रण नहीं होता। बीसीसीआई के नियमों के तहत पिच को न्यूट्रल रखा जाता है। उन्होंने कहा, 'हमारे लिए घरेलू पिचें थोड़ी अप्रत्याशित रही हैं, कभी हम यहां 265 रन बनाकर भी नहीं जीते, तो कभी हम 75 रन पर सिमट गए।'
कोच ने विपक्षी टीम के हीरो संजू सैमसन (87* रन) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजू ने विकेटकीपर के तौर पर 20 ओवर तक पिच को करीब से देखा, जिसका उन्हें बल्लेबाजी में फायदा मिला। बदानी ने माना कि अगर दिल्ली 15-20 रन और बना लेती, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता।
Published on:
06 May 2026 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
