6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BCCI ने अचानक बदला वेन्यू: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा महामुकाबला

BCCI ने IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु की जगह अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला। मुल्लानपुर और धर्मशाला को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी। जानें पूरा शेड्यूल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 06, 2026

IPL 2026 Final venue change news

Narendra Modi Stadium Ahmedabad (Photo - IANS)

IPL 2026 Final venue change news: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंचने वाला है। 70 धमाकेदार लीग मैचों के बाद अब बारी है प्लेऑफ की। लेकिन, सबसे बड़ी खबर इसके वेन्यू को लेकर आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्‍लेऑफ के वेन्‍यू का ऐलान कर दिया है। बोर्ड एक बड़ा फैसला लेते हुए फाइनल मैच की जगह बदल दी है। अब आईपीएल 2026 का किंग कौन बनेगा, इसका फैसला बेंगलुरु में नहीं बल्कि अहमदाबाद के मैदान पर होगा।

बेंगलुरु के हाथ से क्यों निकला फाइनल?

पहले तय किया गया था कि इस सीजन का फाइनल बेंगलुरु में होगा। लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ ऐसी शर्तें और जरूरतें थीं, जो BCCI के नियमों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं। इसी लॉजिस्टिक खींचतान की वजह से BCCI ने बेंगलुरु से फाइनल की मेजबानी छीन ली और इसे अहमदाबाद को सौंप दिया।

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

इस बार प्लेऑफ के मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जो फैंस के लिए एक सरप्राइज की तरह है।

  • क्वालीफायर 1 (26 मई): पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच यह जंग धर्मशाला (HPCA स्टेडियम) के खूबसूरत मैदान पर होगी। यहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।
  • एलिमिनेटर (27 मई): तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच करो या मरो का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (मुल्लानपुर) के नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • क्वालीफायर 2 (29 मई): एलिमिनेटर की विजेता और क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम के बीच भिड़ंत भी न्यू चंडीगढ़ में ही होगी। यहां से दूसरी फाइनलिस्ट टीम तय होगी।
  • ग्रैंड फिनाले (31 मई): सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

चुनावों के कारण तीन चरणों में आया IPL शेड्यूल

पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए, बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल 2026 के शेड्यूल को तीन अलग-अलग चरणों में जारी किया है। सबसे पहले 11 मार्च को शुरुआती 20 मैचों की लिस्ट जारी की गई थी, जिसके बाद 26 मार्च को लीग स्टेज के बाकी सभी मैचों के शेड्यूल घोषित हुआ था।