
एसआरएच बनाम पंजाब किंग्स मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)
SRH vs PBKS Head to Head Record: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला आज बुधवार शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स पहले स्थान पर बरकरार रहने के इरादे से उतरेगी तो पैट कमिंस के नेतृत्व वाली एसआरएच पंजाब को पछाड़कर पहला स्थान हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति के साथ इनके हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में दोनों टीमों सामना कुल 25 बार हुआ है। इसमें एसआरएच ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो पीबीकेएस ने सिर्फ 8 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि हैदराबाद में इन दोनों का आमना-सामना 10 बार हुआ है, जिसमें एसआरएच ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस तरह आईपीएल में अभी तक एसआरएच का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है।
एसआरएच ने सीजन में मैच-दर-मैच अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। कप्तान पैट कमिंस के आने और ट्रेविस हेड की फॉर्म में वापसी ने एसआरएच की ताकत को और बढ़ा दिया है। अभिषेक, ईशान और हेनरिक क्लासेन पहले से ही अच्छी फॉर्म में हैं। एसआरएच 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।
हैदराबाद को अपने पिछले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ एसआरएच निश्चित रूप से जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर एसआरएच जीत दर्ज करती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और वह अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।
पंजाब किंग्स की बात करें तो आईपीएल सीजन के शुरुआती 7 मैचों तक टीम अपराजेय थी। 6 जीत और 1 रद्द मैच से मिले 1 अंक के साथ कुल 13 अंक लेकर पंजाब काफी समय से अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पिछले 2 मैचों में पंजाब के गेंदबाजों और बल्लेबाजों को प्रदर्शन में गिरावट आई है।
इसका परिणाम पंजाब को लगातार मैचों में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के रूप में उठाना पड़ा है। दो हार के बाद भी पंजाब पहले स्थान पर है, लेकिन एसआरएच के खिलाफ हार पंजाब को दूसरे स्थान पर धकेल देगी। एसआरएच 1 अंक अधिक लेकर 14 अंक के साथ पहले स्थान पर चली जाएगी। अब श्रेयस अय्यर को अपनी कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा। अय्यर ने पिछले 2 मैचों में धीमी बल्लेबाजी की है।
अय्यर पंजाब की मध्यक्रम की रीढ़ हैं। उनकी असफलता या धीमी बल्लेबाजी टीम को मुश्किल में डालती है। इसलिए अय्यर से टीम को अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। वहीं, बतौर कप्तान श्रेयस टीम में एक बदलाव कर सकते हैं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे नेहाल वढ़ेरा की जगह शशांक सिंह को टीम में मौका दिया जा सकता है।
Published on:
06 May 2026 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
