8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली ने कहा कि टी-20 विश्व कप की टीम में हो सकता है एक चौंकाने वाला नाम

श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विराट कोहली ने ये बातें कही। केकेआर के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी बताया विकल्प।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 8 Jan 2020, 3:49 PM IST

Captain kohli

Captain kohli

इंदौर : श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया में एक सरप्राइज पैकेज हो सकता है, जो बेहतरीन तेजी और बाउंस के साथ गेंदबाजी करेगा। कोहली का इशारा सीधे-सीधे नवदीप सैनी की तरफ था, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार तेजी के साथ गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 18 रन देकर दो विकेट लिए। इस मैच में उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

अकाउंट हैक होने के बाद ट्विटर से हटे लेहमैन, सभी से मांगी माफी

एक सीनियर खिलाड़ी को भी चुनना होगा

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विराट कोहली ने कहा कि आपको देखना होगा कि वह कौन से ऐसे गेंदबाज हैं, जो गेंदबाजी स्किल्स में समान हैं। इसके अलावा टीम में एक वरिष्ठ तेज गेंदबाज को भी चुनना होगा। विराट ने कहा कि उन्हें लगता है कि एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम में सरप्राइज पैकेज हो सकता है, जो शानदार तेजी और बाउंस से गेंदबाजी कर सकता है। भारत ने होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से मात दी।

शमी नए साल की चुनौतियों की इस तरह कर रहे हैं तैयारी, ट्विटर पर पोस्ट की तस्वीर

प्रसिद्ध कृष्णा का भी नाम लिया

विराट कोहली ने इस मौके पर आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा किया है। सभी प्रारूप में इस तरह के गेंदबाजों का होना वाकई अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टी-20 विश्व कप को देखते हुए हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं।