क्रिकेट

CWG 2018: भारतीय दल गोल्ड कोस्ट पहुंचा

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 200 खिलाड़ियों का भारतीय दल बुधवार को गोल्ड कोस्ट पहुंच गया।

2 min read
Mar 29, 2018

नई दिल्ली। अगले महीने की चार तारीख से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल बुधवार को गोल्ड कोस्ट पहुंच गया। इन खेलों में भारत के 225 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दल में लगभग 200 खिलाड़ी गोल्ड कोस्ट पहुचें हैं। टीम और खिलाड़ियों ने यहां की सुविधाओं का जायजा लिया और अभ्यास करने की जगहों का दौरा किया। चीफ-दे-मिशन विक्रम सिंह सिसोदिया, मैनेजर नामदेव, अजय नारंग और शियाद ने खेल गांव में खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए आईओए ऑफिस का निर्माण किया।


राष्ट्रमंडल खेलों की कुछ अहम बातें
राष्ट्रमंडल खेल 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने हैं।यह ऑस्ट्रेलिया में पांचवां राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हैं। इन खेलों में 70 देश के खिलाड़ी 19 खेलों की 275 प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेंगे। यह २१वां राष्ट्रमंडल खेल है और इसका पहला आयोजन 1930 में हुआ था। राष्टमंडल देशों की संख्या 51 ही है लेकिन 71 देश इन खेलो में हिस्सा ले रहें हैं। ऑस्ट्रेलिया 12 बार सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली टीम रही हैं, इंग्लैंड 7 बार मेडल टैली में छोटी पर रही है और कनाडा की टीम एक बार ऐसा कर सकी है।

ये भी पढ़ें

VIDEO: जोरावर से कुछ इस अंदाज में मिले गब्बर


शूटिंग और बैडमिंटन पर टिकी हैं भारत की उम्मीदे
भारत 2014 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें स्थान पर रहा था। भारत का अभी तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल में रहा हैं जिसमे वह दूसरे स्थान पर रहा था। भारत को इस साल सबसे ज्यादा उम्मीद अपनी शूटिंग टीम से होगी जिसने अभी मेक्सिको में हुए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। शूटिंग में 19 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। भारत को अपनी बैडमिंटन टीम से भी काफी उमीदें होंगी जिसमे छः गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। सबसे अधिक गोल्ड मेडल एथलेटिक्स में होंगे जिसमे भारत के 28 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। जेवलिन थ्रो में भारत को अपने खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से खासी उम्मीदें होंगी। बैडमिंटन में ओलिंपिक रजत पदक जीत चुकीं पीवी सिंधू उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी।

ये भी पढ़ें

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अक्षय, सौम्या बने विजेता
Published on:
29 Mar 2018 03:35 pm
Also Read
View All